आवारापन Vs आवारापन 2 | इमरान हाशमी फीस: 5-6 गुना नहीं, वसूली है इतने गुना ज्यादा रकम | बजट भी हैरान करने वाला

Last Updated:

Awarapan Vs Awarapan 2 Emraan Hashmi fees: इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. करीब दो दशक बाद एक्टर एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. फिल्म को लेकर कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ अब कलाकारों की कथित फीस भी चर्चा में है. लेकिन क्या आप जानते हैं इमरान हाशमी ने ‘शिवम पंडित’ के किरदार में लौटने के लिए कितनी फीस वसूली है?

नई दिल्ली. साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ ने भले ही उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया हो, लेकिन समय के साथ ‘शिवम पंडित’ के किरदार ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली. अब लगभग 19 साल बाद, विशेष भट्ट के प्रोडक्शन हाउस तले इस कल्ट-क्लासिक का सीक्वल ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है.

फिल्म की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, इसे लेकर ट्रेड गलियारों में नए-नए आंकड़े सामने आ रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पहले भाग की तुलना में इसके दूसरे पार्ट के बजट और लीड कलाकारों की फीस में जमीन-आसमान का अंतर आ चुका है.

जब भी किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनता है तो सितारों की फीस में 2 से 5 गुना बढ़ोतरी होना आम माना जाता है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ में ‘शिवम पंडित’ का किरदार दोबारा निभाने के लिए जो फीस ली है, वह पहली फिल्म की तुलना में 5 या 6 गुना नहीं, बल्कि पूरे 10 गुना (10x) ज्यादा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जहां 2007 में इमरान हाशमी को इस रोल के लिए उन्हें 1.5 से 2 करोड़ की सीमित फीस मिली थी, वहीं इस सीक्वल के लिए उन्होंने लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम चार्ज की है. वह इस फिल्म के सबसे महंगे और हाईएस्ट-पेड एक्टर हैं.

साल 2007 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी मूल ‘आवारापन’ का कुल बजट करीब 18 करोड़ रुपये माना जाता था, जिसने दुनियाभर में लगभग 12 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

वहीं, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ का अनुमानित बजट 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार अकेले मुख्य एक्टर की फीस ही फिल्म के कुल निर्माण बजट का एक बड़ा हिस्सा कवर कर रही है.

वहीं, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ का अनुमानित बजट 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार अकेले मुख्य एक्टर की फीस ही फिल्म के कुल निर्माण बजट का एक बड़ा हिस्सा कवर कर रही है.

 फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इस सीक्वल के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस ली है. वह फिल्म में ‘जारा’ का किरदार निभा रही हैं. दिशा के साथ पहली बार इमरान हाशमी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं, दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया है. वह नफीसा के किरदार में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शबाना आजमी ने इस फिल्म के लिए 2 से 5 करोड़ रुपये की फीस ली है. यह उनके करियर का पहला नेगेटिव किरदार है. 

‘आवारापन 2’ का सीधा मुकाबला सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होगा, जो 14 अगस्त को ही रिलीज हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि शबाना आजमी दोनों फिल्मों में हैं, जिससे वह खुद से ही बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेती नजर आएंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *