Last Updated:
Mizoram organic juice superfood: मिजोरम का ऑर्गेनिक जूस दिल्ली में ‘सुपर फूड’ बन रहा है. यह इम्यूनिटी बढ़ाता है, फिट रखता है और डायबिटीज व हृदय रोगों से बचाता है. IFI का दावा है कि हफ्ते में एक बार पीने से दवा की जरूरत नहीं. मिजोरम में 5 लाख+ बोतलें बिकीं, अब पूरे भारत में उपलब्ध. जिसकी शुरुआत उन्होंने दिल्ली से की है.
नई दिल्ली: मिजोरम का एक जूस इन दिनों दिल्ली वालों को खूब पसंद आ रहा है. दिल्ली के लोग इसे खरीद भी रहे हैं. इस जूस की खासियत जानकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि यह है सिर्फ जूस ही नहीं बल्कि सुपर फूड है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आपको फिट भी रखेगा. आपको डायबिटीज समेत दिल की जैसी गंभीर बीमारियों से बचा लेगा. क्योंकि यह जो जूस है यह मिजोरम के ही ऑर्गेनिक फलों से बनाया गया है. जोकि सिर्फ मिजोरम में पाए जाते हैं. वहां के लोकल किसानों से लेकर इस जूस को बनाया गया है. इसे बनाया है मिजोरम की ही रहने वाली इफी ने जिन्होंने इस जूस की कीमत यूं तो मात्र 300 एमएल 70 रुपए के बीच में ही रखी है, लेकिन इस जूस को आप हफ्ते में अगर एक बार पी लेंगे तो आपको कभी भी दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसा दावा है जिन्होंने इस जूस को बनाया है उनका. हमने उनसे खास बातचीत की तो उन्होंने बताया सब कुछ.
इम्यूनिटी बूस्टर हैं ये जूस
इफी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल इस जूस को बनाने की शुरुआत की थी. लगभग डेढ़ साल उनको इस काम को करते हुए हो गया है. इस जूस को उन्होंने मिजोरम में पाए जाने वाले तमाम तरह के फलों से बनाया है, जिसमें पाइनएप्पल और कई सारे फ्लावर शामिल हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि ये जो फल हैं, यह मिजोरम के लोकल किसानों से लिए जाते हैं. इसके बाद उन्हें जूस का रूप दिया जाता है. जो बेहद टेस्टी भी होते हैं और इम्यूनिटी बूस्टर होते हैं. इसे पीते ही आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो और आपको यह काफी फायदा आएगा.
1 साल में लाख जूस की बोतल बेच दी
उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इन्होंने इस जूस की बोतलों को सिर्फ मिजोरम में ही 5 लाख से ज्यादा बेच दिया है. लगातार इसमें मुनाफा हो रहा है. अब पहली बार वह मिजोरम से बाहर यानी पूरे भारत में इसे बेचने की शुरुआत करने वाली हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने दिल्ली से की है. फिलहाल दिल्ली में उन्होंने एक इवेंट के दौरान अपना स्टॉल लगाया तो लोगों को यह जूस काफी पसंद आया है. लोग उनसे खरीद भी रहे हैं और थोक में ऑर्डर भी दे रहे हैं. ताकि वह इसे बड़ी संख्या में खरीद सकें. साथ ही उनसे बिजनेस आइडिया भी लिया जा रहा है. आपको बता दें कि यह फल मिजोरम में ही लेकर मिजोरम में ही इसकी मैन्युफैक्चरिंग होती है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
