DELHI METRO: 71KM का यह कॉरिडोर बनेगा लाइफलाइन, 10 में 7 लाइनों से मिलेगी कनेक्टिविटी, 14 इंटरचेंज ट्रैवल टाइम कर देंगे आधा

Last Updated:

दिल्ली मेट्रो की 71 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की लाइफलाइन बन चुकी है. यह कॉरिडोर मौजूदा 10 में से 7 मेट्रो लाइनों को जोड़ता है और इसमें 14 इंटरचेंज स्टेशन हैं, जिससे यात्रियों का ट्रैवल टाइम काफी कम हो जाता है. फेज-4 के तहत मजलिस पार्क से रामकृष्ण आश्रम मार्ग शुरू होने के बाद इसकी कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. जानिए पिंक लाइन के सभी प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन, नए विस्तार की खासियत और कैसे यह लाइन दिल्लीवालों के सफर को आसान बना रही है.

DELHI METRO EXPANSION PLAN: दिल्‍ली मेट्रो का यह कॉरिडोर आने वाले दिनों में राजधानीवालों के लिए वरदान बनने वाला है. करीब 71 किमी लंबा यह कॉरिडोर दिल्‍लीवालों को न केवल डीएमआरसी का यह कॉरिडोर मौजूदा 10 में सात लाइनों से कनेक्टिविटी देगा, बल्कि 14 इंटरजेंट ने आपके ट्रैवल टाइम को आधा कर दिया है. दिल्‍ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्‍टम में गेम चेंजर की भूमिका अदा करने वाले इस कॉरिडोर में कुल 45 स्‍टेशन हैं. वहीं फेज 4 में आने वाली मजलिस पार्क से रामकृष्‍ण आश्रम तक आने वाली नई लाइन इस कॉरिडोर में नई जान फूंक देगी.

दरअसल, यहां पर हम दिल्‍ली मेट्रो की पिंक लाइन की बात कर रहे हैं. फिलहाल यह लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार होते हुए मजलिस पार्क जा रही है. इस फिलहाल यह कॉरिडोर करीब 71 किमी लंबा है, जिसमें करीब 45 से अधिक स्‍टेशन है. लेकिन, इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासयत यह है कि यह कॉरिडोर दिल्‍ली मेट्रो की 10 से से 7 लाइन को कनेक्‍ट करता है. इसके अलावा, इसी कॉरिडोर में करीब 14 इंटरजेंट हैं. यानी अब आपको अपने गंतव्‍य तक पहुंचने के लिए लंबी यात्रा के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा, बल्कि इंटरजेंट का फायदा उठाकर आप आधे से कम से में अपना सफर पूरा कर सकेंगे.

मजलिस पार्क होगा बड़ा इंटरचेंज
लगभग पूरी दिल्ली से गुजरने वाली पिंक लाइन का पहला स्‍टेशन मजलिस पार्क है. अगले कुछ महीनों में मजलिस पार्क भी एक बड़ा इंटरचेंज होगा. संभावना है कि मजलिस पार्क और रामकृष्‍ण आश्रम के बीच निर्माणाधीन कॉरिडोर में दिसंबर से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएगा. इस कॉरिडोर के आने के बाद पैसेंजर्स को अब बार-बार मेट्रो बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बल्कि घंटों का सफर भी चंद मिनटों में सिमट कर रह जाएगा. आपको बता दें कि मजलिस पार्क से रामकृष्‍ण आश्रम के बीच कुल 8 स्‍टेशन होंगे. यानी इस सफर को तय करने में आपको आने वाले समय में महज 16 से 20 मिनट का समय ही लगेगा.

पिंक लाइन के बाद दूसरे नंबर पर है मैजेंटा लाइन
पिंक लाइन के बाद सबसे बेहतर कनेक्टिविटी देने वाली लाइन मैजेंटा लाइन है. फिलहाल बोटैनिकल गार्डन से कृष्‍णा पार्क एक्‍सटेंशन के बीच ऑपरेट होने वाले इस कॉरिडोर को भी मजलिस पार्क से कनेक्‍ट किया जा रहा है. इस लाइन पर प्रमुख इंटरचेंज के तौर पर बोटैनिकल गार्डन (ब्‍लू लाइन), कालकाजी (वायलेट लाइन), हौजखास (यलो लाइन), जनकपुरी वेस्‍ट (ब्‍लू लाइन), कृष्‍णापार्क एक्‍सटेंशन (ब्‍लूलाइन), शकूरपुर (पिंक लाइन), नेताजी सुभाष प्‍लेस के नाम शामिल हैं.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *