2 घंटे देश के नाम देंगे डॉक्टर , 15 अगस्त से शुरू कर रहे फ्री कंसल्टेशन, बस इन नंबरों पर घुमा दें फोन

होमताजा खबरदेश

2 घंटे देश के नाम देंगे डॉक्टर , 15 अगस्त से शुरू कर रहे फ्री कंसल्टेशन

Last Updated:

15 अगस्त से दिल्ली के डॉक्टर ‘2 घंटे देश के नाम’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं. इसमें गरीब मरीजों को मुफ्त टेलीमेडिसिन और ओपीडी कंसल्टेशन द‍िया जा रहा है. मरीज वीड‍ियो कॉल पर जाने-माने डॉक्‍टरों से फ्री सलाह ले सकते हैं, साथ फ्री ओपीडी में भी जा सकते हैं.

द‍िल्‍ली के डॉक्‍टर 15 अगस्‍त से फ्री कंसल्‍टेशन अभ‍ियान चला रहे हैं, यहां कॉल कर आप लाभ उठा सकते हैं.

पूरी दिल्ली के डॉक्टर 15 अगस्त से ‘2 घंटे देश के नाम” एक हेल्थकेयर मूवमेंट शुरू करने जा रहे हैं. दूर-दराज में रह रहे वे लोग जो न तो डॉक्टरों की महंगी फीस का खर्च उठा सकते हैं और न ही महंगे अस्पतालों में आने की जद्दोजहद कर सकते हैं, वे घर बैठे इन डॉक्टरों से मुफ्त कंसल्टेशन ले सकेंगे. इस मूवमेंट में हर डॉक्टर हफ्ते में दो घंटे देगा और मरीजों को देखेगा, उन्हें टेलीमेडिसिन तकनीक से प्रिस्क्रिप्शन भी देगा और जरूरत पड़ेगी तो फ्री ओपीडी के लिए अस्पताल में भी बुलाएगा.

डॉक्टरों का कहना है कि यह मूवमेंट सफल रहा तो हेल्थकेयर में यह बड़ी क्रांति साबित होगा. गौरतलब है कि यह देश का अपनी तरह का पहला मूवमेंट है, जिसमें अलग-अलग स्पेशलिटी वाले मेडिकल प्रोफेशनल हर हफ्ते दो घंटे मुफ्त कंसल्टेशन देकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प ले रहे हैं.

15 अगस्त से शुरू हो रहे इस कैंपेन में ऑप्थल्मोलॉजी (आंखों का इलाज), ऑर्थोपेडिक्स (हड्डियों का इलाज), ऑन्कोलॉजी (कैंसर का इलाज), साइकियाट्री (मानसिक स्वास्थ्य), पीडियाट्रिक्स (बच्चों का इलाज), कार्डियोलॉजी (दिल का इलाज), गायनेकोलॉजी (महिलाओं के स्वास्थ्य) और जनरल मेडिसिन जैसे विभागों के डॉक्टर शामिल हो रहे हैं. पूरे भारत के मरीज, खासकर ग्रामीण और कम सुविधा वाले इलाकों के मरीज, वीडियो कंसल्टेशन या भाग लेने वाले अस्पतालों में जाकर पूरी तरह से मुफ्त कंसल्टेशन ले सकेंगे.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *