लाल किले पर आज बारिश होगी या नहीं? 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने बताया

होमताजा खबरDelhi

लाल किले पर आज बारिश होगी या नहीं? 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

Last Updated:

Delhi Mausam: 15 अगस्त को दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ सकता है. दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ समय पर हल्की बारिश होने की संभावना है. जानिए मौसम का ताजा अपजेट.

15 अगस्त को बारिश के आसार

Delhi Aaj ka Mausam: एक तरफ जहां पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस जोरों-शोरों से मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ मौसम भी अपने तेवर बदलती नजर आएगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है मौसम अपडेट…

दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच, हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगी. वहीं दिन में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

दोपहर में फिर बरसेंगे बादल

मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक, सुबह 6 से 7 बजे के बीच भारी बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन 7 बजे से 9 बजे के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना है. स्वतंत्रता दिवस पर शहर में कार्यक्रम आयोजित होंगे. ऐसे में लोगों को सुहाने मौसम के साथ हल्की बारिश का सामना करना पड़ेगा. वहीं दोपहर से शाम तक 3 मिमी की बहुत हल्की बारिश का एक और दौर 60 प्रतिशत संभावना के साथ होने की संभावना है. बारिश के चलते कुछ समय के लिए ट्रैफिक की रफ्तार धीमी होने जैसी परेशानी भी हो सकती है.

कल भी दिल्ली में हुई बारिश

कल यानी शुक्रवार को दिल्ली में बारिश का दौर जारी था. अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. हालांकि बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया. हवा में नमी का स्तर भी काफी ज्यादा रहा। दिनभर नमी 62 से 98 फीसदी के बीच दर्ज की गई. शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में कुल 5.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

पूरे NCR में बदलेगा मौसम

दिल्ली के साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ दिनों तक आसमान में बादल घिरे रहेंगे, और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. बारिश से गर्मी थोड़ी राहत दे सकती है, लेकिन उमस परेशान कर सकती है. ऐसे में दिल्ली-NCR वालों के लिए फिलहाल मौसम का यही फॉर्मूला है बादल रहेंगे, बारिश आती-जाती रहेगी और मौसम पूरी तरह खुलने में अभी वक्त लगेगा.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *