Last Updated:
यह AI स्मार्ट चश्मा दृष्टिहीनों के लिए नई आंखें बनेगा. इसमें लगे दो कैमरे पल-पल की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करते हैं. यह 100 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है. चश्मा सामने मौजूद लोगों, चीज़ों और टेक्स्ट को पहचानकर बोलकर सुनाता है. इससे दृष्टिबाधित लोगों का पढ़ना, चलना और स्वतंत्र रूप से रहना आसान हो जाएगा.
नई दिल्लीः जो लोग दृष्टिहीन हैं या किसी कारण देख नहीं सकते हैं, अब वह भी दुनिया देख सकेंगे. दिल्ली की एक कंपनी ने उनके लिए स्मार्ट चश्मा बनाया है. इस चश्मा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए दो कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे हर पल पहनने वाले को सामने के ऑब्जेक्ट के साथ-साथ सारी जानकारी देंगे. पढ़ना लिखना हो तो भी किताब में क्या लिखा है यह कैमरे बता देंगे. यानी ऐसे लोगों के लिए पढ़ना लिखना भी आसान हो जाएगा.
सड़क पर चलना भी आसान हो जाएगा. सामने खड़े हुए व्यक्ति को पहचानना भी आसान हो जाएगा. यह कहना है इस स्मार्ट चश्मे और स्टिक को बनाने वाली कंपनी के सदस्य प्रेम का जोकि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव में इन दिनों प्रोडक्ट को लेकर के आए हुए थे. उन्होंने बताया कि 2021 में इस प्रोडक्ट के लिए इस कंपनी के फाउंडर को राष्ट्रपति अवॉर्ड भी मिल चुका है.
इतनी है चश्मे की कीमत
कंपनी के सदस्य प्रेम ने बताया कि इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्मार्ट चश्मे की कीमत 15000 रुपए है. उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा भाषा में यह चश्मा काम करता है. इसमें दो बटन लगी हुई है और सामने दो कैमरे लगे हैं. इस चश्मे को पहनने के बाद बटन को ऑन करना होगा. जैसे ही बटन ऑन हो जाएगी तो वह सामने की सारी चीजों को अपने अंदर रिकॉर्ड करेगी. फिर सब कुछ इसे पहनने वाले को रिकॉर्डिंग के जरिए सुनायेगी. यह सब कुछ रियल टाइम पर होगा. इसे मोबाइल से कनेक्ट करना होगा. मोबाइल से कनेक्ट करने के बाद इसका काम करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा.
उन्होंने बताया कि यह चश्मा दृष्टि बाधित लोगों को नौकरी देने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई लिखाई में भी काफी सुधार करेगी. उन्हें किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. वह खुद ही हर जगह जा सकेंगे क्योंकि यह उनकी आंखें बनेगा. उन्हें हर एक चीज के बारे में बताया चाहे सामने खड़ा कोई व्यक्ति हो या फिर ऑब्जेक्ट हो और या फिर कोई रंग या कोई किताब सब कुछ यह बताया. उन्होंने बताया कि यह स्मार्ट चश्मा सिर्फ उनके लिए हैं जो देख नहीं सकते लेकिन सुन सकते हैं.
कमाल की है स्टिक
प्रेम ने यह भी बताया कि कंपनी ने एक स्टिक भी बनाई है वो स्टिक यह है अभी तक आपने देखा होगा जो लोग देख नहीं सकते वो या तो लोहे की या फिर लकड़ी की स्टिक लेकर चलते हैं. जो एकदम सामान्य होती है, लेकिन उनकी कंपनी की ओर से एक ऐसी स्मार्ट स्टिक बनाई गई है जिसे लेकर अगर कोई भी दृष्टिहीन या दृष्टि बाधित व्यक्ति चलता है तो यह सामने कोई भी चीज आने से पहले ही वाइब्रेशन दे देगी. वाइब्रेशन देते ही व्यक्ति को रुकना होगा. वाइब्रेशन बताएगा कि सामने कुछ है या नहीं है. उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 3500 रुपए है और अब तक लगभग 10 लाख इसके यूजर हैं यानी 10 लाख लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें
