दिल्ली के ये 5 हनुमान मंदिर हैं बेहद खास, कहीं का समृद्ध इतिहास तो कहीं की विशाल प्रतिमा खींचती है ध्यान

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के ये 5 हनुमान मंदिर हैं बेहद खास, शनिवार-मंगलवार लगता भक्तों का तांता

Last Updated:

Delhi Famous Hanuman Temples: दिल्ली में ऐसे तो कई मंदिर हैं लेकिन ये 5 हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के बीच खास स्थान रखते हैं. ये अपनी मान्यताओं और भव्यता के लिए जाने जाते हैं. पूरे सप्ताह यहां भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन मंगलवार और शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

दिल्ली. दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब मन को सुकून और भगवान का आशीर्वाद चाहिए, तो शहर के मंदिरों का रुख करने वाले लोगों की कमी नहीं है. खासकर बजरंगबली के मंदिरों में मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है. दिल्ली में कुछ ऐसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हैं, जहां सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि इनसे जुड़ी पुरानी मान्यताएं और खास पहचान भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं. अगर आप भी दिल्ली में बजरंगबली के दर्शन करना चाहते हैं, तो इन 5 मंदिरों के बारे में जरूर जानिए.

प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बना प्राचीन हनुमान मंदिर दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. इस मंदिर को लेकर कई पुरानी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. यहां हनुमान जी के दर्शन के लिए हर दिन भक्त पहुंचते हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार को भीड़ और बढ़ जाती है. कनॉट प्लेस जैसी व्यस्त जगह के बीच बना यह मंदिर लोगों को कुछ देर रुककर पूजा-पाठ करने का मौका देता है.

108 फुट हनुमान मंदिर, झंडेवालान
झंडेवालान इलाके में बनी 108 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा वाला मंदिर दूर से ही नजर आ जाता है. बजरंगबली की विशाल प्रतिमा यहां आने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है. मंगलवार और शनिवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर की भव्य प्रतिमा के सामने खड़े होकर दर्शन करना भक्तों के लिए खास अनुभव माना जाता है.

श्री मारघट वाले हनुमान बाबा, कश्मीरी गेट
यमुना बाजार और कश्मीरी गेट के पास स्थित मारघट वाले हनुमान बाबा का मंदिर भी दिल्ली के पुराने धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. मंदिर से जुड़ी कई पुरानी मान्यताएं हैं. मंगलवार के दिन यहां भक्तों की खास भीड़ देखने को मिलती है. बजरंगबली के इस खास रूप के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं.

छतरपुर हनुमान मंदिर
दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित हनुमान मंदिर भी भक्तों के बीच काफी जाना-पहचाना है. यहां हनुमान जी की बड़ी प्रतिमा और मंदिर का शांत माहौल लोगों को अपनी ओर खींचता है. आसपास के इलाकों के लोग नियमित रूप से यहां दर्शन के लिए आते हैं.

भैरो बाबा मंदिर, प्रगति मैदान
प्रगति मैदान के पास स्थित भैरव बाबा मंदिर दिल्ली के पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है. पांडवों से जुड़ी मान्यता और यहां की खास पूजा-पद्धति इस मंदिर को बाकी मंदिरों से अलग बनाती है. दूर-दूर से भक्त भैरव बाबा के दर्शन और आशीर्वाद लेने यहां पहुंचते हैं. यहां भैरव बाबा को शराब चढ़ाने की परंपरा है. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रसाद लेकर आते हैं. मंदिर से जुड़ी मान्यता के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *