Last Updated:
एक्टर मुकेश खन्ना ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति जताई और दावा किया कि इसे ब्रिटिश सत्ता की तारीफ में लिखा गया था. दिग्गज एक्टर ने इसकी जगह ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान बनाने की मांग की है. वे अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों से घिरे रहते हैं.
मुकेश खन्ना ने ‘वंदे मातरम’ का करीब सात मिनट का एक गाना रिकॉर्ड किया है.
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के ‘शक्तिमान’ उर्फ मुकेश खन्ना ने देश के राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मांग की है कि ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम्’ को देश का राष्ट्रगान बनाना चाहिए. मुकेश खन्ना ने कहा कि वह यह बात पहले भी कह चुके हैं और अब चाहते हैं कि इस दिशा में जल्द से जल्द फैसला लिया जाए.
मुकेश खन्ना ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘मैंने तीन साल पहले कहा था कि ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान बनाया जाना चाहिए. ‘जन गण मन’ हमारे देश का राष्ट्रीय गान नहीं है. यह क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि है. रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी तारीफ में एक गीत लिखा था और हमने उसे स्वीकार कर लिया. एक्टर ने आगे ‘जन गण मन’ में इस्तेमाल किए कुछ शब्दों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह अपना नहीं लगता. इसके उलट, उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को देश की भावना से जुड़ा हुआ बताया. मुकेश खन्ना ने कहा, ‘जन गण मन’ के शब्दों में आने वाले ‘भाग्यविधाता’, ‘पंजाब’ और ‘सिंध’ जैसे शब्द अपने नहीं लगते. ‘वंदे मातरम’ अपना है. महान गायिका लता मंगेशकर ने इसे बेहद खूबसूरती से गाया था और मैं खुद भी इस गीत को लेकर काफी समय से काम कर रहा हूं.’
‘वंदे मातरम’ को मिले अहमियत
मुकेश खन्ना ने बताया, ‘इस सिलसिले में मेरी कल्याणजी-आनंदजी से भी मुलाकात हुई थी. मैंने ‘वंदे मातरम’ का करीब सात मिनट का एक गाना रिकॉर्ड किया है और मेरी इच्छा है कि यह रिकॉर्डिंग आइकॉनिक बने. मैं चाहता हूं कि ‘जन गण मन’ को जल्द से जल्द हटाकर ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है. स्कूलों और अनेक इवेंट में ‘वंदे मातरम’ को तरजीह दी जा रही है. सबसे पहले, पूरा ‘वंदे मातरम’ गाया जाना चाहिए क्योंकि गीत के कुछ हिस्से पहले हटा दिए गए थे. ‘वंदे मातरम’ को दोबारा अहमियत मिलते देखकर मैं बेहद खुश हूं.’
समय रैना से जताई थी नाराजगी
मुकेश खन्ना इससे पहले कमीडियन समय रैना को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आए थे. समय रैना ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में मुकेश खन्ना के मशहूर 90 के दशक के किरदार शक्तिमान को लेकर कमेंट किया था. मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समय रैना के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने समय रैना के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ‘कुत्ते की दुम’ तक कह दिया था.
About the Author
अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
