'ये क्या है भैया…' मेट्रो ट्रेन में CISF जवान ने की ऐसी हरकत, देखकर भड़क गई लड़की, खूब हुई छीना झपटी

होमताजा खबरDelhi

ये क्या है भैया… मेट्रो में CISF जवान की हरकत से भड़की लड़की, हुई छीना झपटी

Last Updated:

Delhi Metro CISF Jawan Viral VIDEO: दिल्ली के एम्‍स मेट्रो स्टेशन पर रात 12:40 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की और सीआईएसएफ जवान के बीच तीखी बहस व छीना-झपटी हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की ने कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया. सुरक्षा का मामला होने के कारण पुलिस ने पूरी जानकारी CISF अधिकारियों को सौंप दी है. यह पूरा मामला गुपचुप तरीके से लड़की की मोबाइल में फोटो खींचने से जुड़ा है.

महिला की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई.

दिल्‍ली के एम्‍स मेट्रो स्‍टेशन पर एक सीआईएसएफ जवान की हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. मैट्रो में सवार यह जवान गुपचुप तरीके से महिला की तस्‍वीर खींचता हुआ नजर आया. बात सिर्फ कहासुनी तक नहीं रुकी, देखते ही देखते मौके पर तीखी बहस और छीना-झपटी शुरू हो गई. मेट्रो सुरक्षा में तैनात एक CISF जवान की हरकत देखकर लड़की बुरी तरह भड़क गई और उसने तुरंत मौके पर ही विरोध जताना शुरू कर दिया. ट्रेन में मौजूद लोगों ने इस जवान को वहीं सबक सिखाया. मामले की सूचना सीआईएसएफ के आला अधिकारियों को दे दी गई है. हालांकि महिला की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है.

घड़ी में बजे 12:40 और बजी PCR की घंटी
सैटरडे नाइट यानी शनिवार रात के ठीक 12:40 बज रहे थे. दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में AIIMS मेट्रो स्टेशन से एक इमरजेंसी PCR कॉल आई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की टीम बिना एक मिनट गंवाए सीधे AIIMS मेट्रो स्टेशन पहुंची. पुलिस जब ग्राउंड पर पहुंची और हालात को संभाला, तो कहानी में एक नया मोड़ आ गया. पुलिस ने जब पीड़ित लड़की से बातचीत की और कानूनी कार्रवाई की बात कही तो लड़की ने कोई भी लिखित या आधिकारिक शिकायत देने से साफ इनकार कर दिया. शिकायत न मिलने के कारण पुलिस के हाथ बंध गए और वे कोई सीधी कानूनी कार्रवाई नहीं कर सके.

CCTV फुटेज से खुलेगा सच
भले ही लड़की ने शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन मेट्रो परिसर के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के पास होती है. इसलिए दिल्ली पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी तुरंत CISF के सीनियर अधिकारियों को दे दी है. अब CISF के अफसर स्टेशन में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि आखिर आधी रात को जवान और लड़की के बीच ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते बात छीना-झपटी और PCR कॉल तक पहुंच गई.

सवाल-जवाब

AIIMS मेट्रो स्टेशन पर विवाद की खबर पुलिस को कब और कैसे मिली?

रविवार रात करीब 12:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को AIIMS मेट्रो स्टेशन से एक इमरजेंसी PCR कॉल के जरिए इस घटना की सूचना मिली थी.

पुलिस के पहुंचने पर क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की ने इस मामले में कोई भी औपचारिक या लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया.

मामले की आगे की जांच कौन कर रहा है?

दिल्ली पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी CISF अधिकारियों को दे दी है, जो अब CCTV फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रहे हैं.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *