Last Updated:
India vs Sri Lanka, Live cricket Score 1st Day-3: गॉल टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान श्रीलंका की पारी 284 रन पर सिमट गई है. मानव सुथार के 4 विकेट और रवींद्र जडेजा के तीन विकेट से भारत ने 178 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर …और पढ़ें
भारत बनाम श्रीलंका गॉल टेस्ट लाइव.
India vs Sri Lanka, 1st Test Day-3 Live score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के आज तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका पर शिकंजा कसते हुए मेजबानों को 284 रन पर ढेर कर दिया. इससे भारत ने 178 रन की बड़ी लीड हासिल की. तीसरे दिन के पहले सेशन की समाप्ति तक श्रीलंका ने 99 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, दूसरे सेशन में सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने श्रीलंका का कोई और नुकसान नहीं होने दिया, जिससे टीम की थोड़ी वापसी हुई. दिन के आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पारी को समेट दिया. सोनल ने 100 रन बनाए, जबकि निरोशन 80 रन बनाकर आउट हुए.
