Aaj Ka Mausam: तेज हवाएं, भीषण बारिश, आज 6 राज्यों में मॉनसून मचाएगा तबाही? IMD ने दिया बड़ा अलर्ट

Weather Today: आज देशभर में मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. भारत के कई राज्यों में आज भीषण बारिश से कोहराम मच सकता है, खासकर उन राज्यों में जहां पहले से ही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज, 18 अगस्त 2026 को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा. इससे कई राज्यों में भारी से भी ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. इनमें मध्य भारत के राज्य शामिल हैं.

भारत मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बने डिप्रेशन के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. यह डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड और बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश की आशंका पैदा हो गई है.

आज भारत के कई राज्‍यों में भीषण बार‍िश हो सकती है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं झारखंड में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है. जिससे कई इलाके जलमग्न हो सकते हैं. वहीं जहां बाढ़ जैसे हालात हैं, वहां तबाही का एक और मंजर देखने को मिल सकता है. बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

उत्तर-पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज अच्छी बारिश होने का अनुमान है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी काफी जगहों पर बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. सुबह से भारी नमी भी है. यहां भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है.

मध्य और दक्षिण भारत में हल्की बारिश

भारत मौसम व‍िभाग ने आज 18 अगस्‍त को भारत के कुछ राज्‍यों में बहुत ज्‍यादा बार‍िश की चेतावनी दी है.

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी, जबकि पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण में भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है.

नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका

भारी बार‍िश से कई नदियों का जलस्‍तर बढ़ सकता है और इससे कई इलाके जलमग्‍न हो सकते हैं.

आईएमडी ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों को मॉनसूनी मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है. भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. लंबे समय तक मूसलाधर बारिश होने से नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है. मौसम विभाग का मानना है कि इस मौसम में जरूरी सावधानी बरतें.

मछुआरों के ल‍िए जारी की चेतावनी 

मौसम विभाग ने सोमालिया और ओमान तट के पास, पश्चिम-मध्य अरब सागर के ज्यादातर हिस्से और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्से में 21 अगस्त तक खराब मौसम की संभावना जताई है. वहीं गुजरात तट के पास और पूर्वोत्तर तथा पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में 18 अगस्त तक भी यही स्थिति रहेगी. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कोमोरिन इलाके के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (दक्षिण श्रीलंका तट से जुड़े) में भी 21 अगस्त तक खराब मौसम रह सकता है. लिहाजा मछुआरे इस दौरान सावधानी बरतें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *