नोएडा में कौन-से थाने की चौकी पड़ेगी कहां? बाहर से आने वालों का कंफ्यूजन होगा दूर, जानिए सब

नोएडा : नोएडा में नौकरी, कारोबार, पढ़ाई या किसी अन्य काम के लिए बाहर से आकर लोग यहां रहते हैं. ऐसे में इन लोगों के सामने अक्सर यह सवाल रहता है कि किसी घटना, शिकायत या पुलिस सहायता की जरूरत पड़ने पर उनके क्षेत्र का थाना कौन सा है? नजदीकी पुलिस चौकी कहां पड़ेगी? नोएडा इलाकों में अलग-अलग सेक्टर और क्षेत्रों को अलग थानों के अंतर्गत रखा गया है. ऐसे में सही थाना और चौकी की जानकारी होना बेहद जरूरी है. इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्र के अनुसार आपको हम बताएंगे कौन सा इलाका किस थाने और चौकी के अंतर्गत आता है.

नोएडा में कुल 9 थाने
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा- तीन जोन में बांटा गया है. नोएडा जोन में कुल 9 थाने हैं. फेस-1, सेक्टर-20, सेक्टर-39, सेक्टर-24, सेक्टर-58, सेक्टर-49, सेक्टर-113, सेक्टर-126 और एक्सप्रेसवे थाना. वहीं सेंट्रल जोन के कुल आठ थानों में से चार थाना क्षेत्र नोएडा में आते हैं- फेस-3, फेस-2, सेक्टर-63 और सेक्टर-142. बाकी चार थाने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हैं. यहां दी गई जानकारी में नोएडा जोन के थानों की चौकियों और चौकी प्रभारियों की सूची दी गई है, जिसके आधार पर इलाके की पुलिस चौकी की पहचान की जा सकती है.

इन थानों की इस क्षेत्र में पड़ेगी चौकी
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट दस्तावेज के आधार पर थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत चौकी अट्टा, सेक्टर-18, जलवायु विहार, निठारी, सेक्टर-29, डीएलएफ, सेक्टर-19 और फिल्म सिटी हैं. फेज-1 थाना क्षेत्र में चौकी घुड़पुरा, गोलचक्कर, सेक्टर-6 और हरौला हैं. सेक्टर-39 में सेक्टर-37, सेक्टर-41 (कार्यवाहक), सलारपुर, जीआईपी, बॉटनिकल गार्डन, सदरपुर, सेक्टर-44 (एमिटी), अम्रपाली सफायर, सेक्टर-98 और सेक्टर-82 चौकी हैं. सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में सेक्टर-126, सेक्टर-127 और विराटाउन चौकी शामिल हैं, जबकि एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सेक्टर-129 और सेक्टर-168 चौकी हैं.

नोएडा जोन के कुल 45 चौकियां
इसी तरह सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में सेक्टर-12/22, हरिदर्शन, मोरना, अरावली, गिझोड़ और सेक्टर-54 चौकियां हैं. सेक्टर-58 में सेक्टर-60, सेक्टर-57, सेक्टर-62, एनआईबी और सेक्टर-56 चौकी आती हैं. सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में परथला पुस्ता, गौरखा और सफीकाबाद चौकियां हैं. वहीं सेक्टर-49 के अंतर्गत बरौला, सेक्टर-47 और सेक्टर-51 चौकी शामिल हैं. यानी किसी घटना या शिकायत की स्थिति में सिर्फ नजदीकी चौकी देखकर ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के संबंधित थाने की जानकारी रखना भी जरूरी है.

सेंट्रल जोन के चार थाने नोएडा में
अब हम बात कर रहे है सेंट्रल नोएडा जोन में पड़ने वाले चार थानों और चौकियों की जिसमें थाना फेस 3 क्षेत्र में चौकी मामूरा, चौकी गढ़ी चौखंडी, चौकी टीपीनगर, थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में चौकी सी ब्लॉक सेक्टर-63, चौकी एच ब्लॉक सेक्ट-63, चौकी छिजारसी, चौकी बहलोलपुर, चौकी 25 फुटा रोड. थाना फेस 2 क्षेत्र में चौकी NSEZ, चोकी कचहरी, चौकी भंगेल, चौकी एक्सप्रेस वे /गेझा, चौकी फूलमंडी, चौकी पंचशील, चौकी 110, चौकी ककराला, चौकी 85 पड़ती है. वही थाना 142 क्षेत्र में चौकी सेक्टर 137, चौकी सेक्टर 144, चौकी सेक्टर 145 पड़ती है. जबकि सेंट्रल जोन में चार थाने ग्रेनो में पड़ते है जिसमें थाना सूरजपुर, बिसरख, बादलपुर, इकोटेक थाना पड़ता है. वही ग्रेनो जोन में कुल 8 थाने हैं जिसमें दादरी, कासना, जेवर, जारचा, नोलेजपार्क, दनकौर, बीटा 2, इकोटेक 1 शामिल हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *