AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले को मौका

होमखेलक्रिकेट

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले को मौका

Last Updated:

सिडनी: बांग्लादेश के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होने वाले मैच में ट्रेविस हेड के साथ मैट रेनशॉ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. ओपनर रेनशॉ प्लेइंग XI में जैक वेदरल्ड की जगह ले रहे हैं, जिन्हें पहले टेस्ट की दो पारियों में 23 और 0 रन बनाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था.

रेनशॉ टीम में एकमात्र बदलाव
मैट रेनशॉ ने आखिरी बार 2023 में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर में खेला था. हालांकि अब वह ओपनर के तौर पर वापसी करेंगे, इसी पोजीशन पर उन्होंने 2016-17 सीजन में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. रेनशॉ के अलावा बाकी टीम वही है जो पहले मैच में थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था. कमिंस ने पत्रकारों से कहा:

बहुत से लोग तुरंत कह देते हैं कि आपको सब कुछ जीतना है और जाहिर है हम भी यही उम्मीद करते हैं. खासकर घरेलू टेस्ट मैचों में हम ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने पर गर्व करते हैं. हम अपने बेस्ट परफॉर्मेंस के आस-पास भी नहीं थे, लेकिन मुझे लगता है कि बांग्लादेश ने बहुत अच्छा खेला, वे सच में एक अच्छी क्रिकेट टीम हैं.

नौ विकेट से जीता था बांग्लादेश
ऑस्ट्रेलिया चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने और ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन को आराम देने पर भी विचार किया था. कमिंस ने शुरू में कहा था. लियोन ने प्लेइंग XI में अपनी जगह बनाए रखी है. बांग्लादेश ने डार्विन में हुए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था.

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *