रणबीर कपूर के बाद महेश बाबू बनेंगे 'राम' ? एसएस राजामौली की 'वाराणसी' के सेट से लीक हुई फोटो, लोग बोले-'बेकार'

Last Updated:

Mahesh Babu Look: इन दिनों सोशल मीडिया पर एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के सेट से लीक फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में दिख रहे हैं. इस फोटो के सामने आते ही उनके लुक की रणबीर कपूर से तुलना हो रही है. रेडिट पर महेश बाबू को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है कि वो भगवान राम के लुक के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे.

महेश बाबू का लुक लीक हो गया है.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. फिल्म से एक्टर का लुक रिवील हुआ था जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स का अलग-अलग रिएक्शन मिला. जहां कुछ लोगों को रणबीर कपूर राम के लुक में बिलकुल परफेक्ट लगे, वहीं कुछ का कहना है कि एक्टर इस रोल में सटीक नहीं बैठ रहे हैं. इन चर्चाओं के बीच अब एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ के सेट से कुछ फोटोज लीक हुई हैं.

राजामौली की वाराणसी के सेट से सामने आई फोटो में महेश बाबू भी भगवान राम के किरदार में दिख रहे हैं. वो धोती पहने और पीठ पर तीर-धनुष लिए नजर आ रहे हैं. रेडिट पर कुछ यूजर्स ने कोईमोई की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाराणसी में महेश बाबू श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं.

‘वाराणसी’ में राम बनेंगे महेश बाबू?

अब जैसे ही एक्टर का पहला लुक वायरल होने लगा वो रेडिट पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. रेडिट यूजर्स का कहना है कि महेश बाबू श्रीराम के लुक में सही नहीं लग रहे हैं. एक यूजर लिखते हैं, ‘महेश बाबू राम के लुक में दिख रहे हैं लेकिन एक्टिंग कैसे करेंगे.’ वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं कि महेश बाबू को शरद केलकर की डबिंग की आदत है. एक यूजर ने सवाल खड़ा किया कि महेश बाबू हिंदी कैसे बोलेंगे. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि वो लुक में जच नहीं रहे हैं.

रेडिट पर वायरल हो रहा पोस्ट

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *