Last Updated:
बारिश के मौसम में तांबे, कांसा, पीतल, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों पर दाग, कालापन और बदबू की समस्या बढ़ जाती है. महंगे केमिकल क्लीनर की जगह घर पर गेहूं का आटा, नमक, डिटर्जेंट, साइट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा मिलाकर क्लीनिंग पाउडर बनाया जा सकता है. इसे पानी के साथ लगाकर हल्का रगड़ने से बर्तनों की गंदगी और दाग साफ करने में मदद मिलती है. पीतल-कांस के बर्तनों पर पेस्ट लगाकर कुछ देर छोड़ने के बाद धोया जा सकता है. वहीं एल्युमिनियम और कुकर के बाहरी कालेपन पर पेस्ट लगाकर हल्के स्क्रबर से सफाई की जा सकती है.
5 घरेलू चीजों से बनाएं मैजिकल क्लीनिंग पाउडर
बारिश के मौसम में घरों के बर्तनों पर एक अलग तरह के धब्बे बन जाते हैं. साथ ही कई बार ढक्कन वाले बर्तन जैसे दूध लाने के यूज होने वाला बर्तन उसमें से बदबू भी आने लग जाते हैं. तांबा, पीतल के बर्तनों पर तो हरे रंग की काई जैसे धब्बे दिखने लग जाते हैं. पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के साथ भी ऐसी समस्या दिखने लगती है. इस समस्या से निपटने के लिए आमतौर पर लोग मार्केट से तरह तरह के केमिकल युक्त चीजें ले आते हैं. ज्यादातर मौकों पर मार्केट में उपलब्ध चीजें बर्तनों के धब्बे मिटाने में पूरी तरह फेल ही साबित होते हैं. ऐसे लोगों की समस्या समाधान के लिए आज हम आपको घर पर एक ऐसा पाउडर बनाना बता रहे हैं जो चुटकियों में बर्तनों को चमका देंगे.
रसोई के तांबे, पीतल, स्टील या एल्युमिनियम के बर्तनों की चमक समय के साथ कम होने लगती है. बाजार के महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह आप घर में मौजूद आसान चीजों से एक असरदार और बजट-फ्रेंडली क्लीनिंग पाउडर तैयार कर सकते हैं. यह पाउडर जिद्दी कालेपन और पुरानी गंदगी को आसानी से साफ करने में मदद करता है.
पाउडर बनाने की सामग्री
- गेहूं का आटा: लगभग 1 कप (कम)
- सादा नमक: लगभग 1/2 कप (कम)
- सर्फ/डिटर्जेंट पाउडर: ₹10 वाला एक छोटा पाउच
- साइट्रिक एसिड: 2 से 4 टेबलस्पून (बर्तनों के कालेपन के अनुसार)
- मीठा सोडा (बेकिंग सोडा): 1.5 से 2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
पाउडर तैयार करना: मिक्सी जार में गेहूं का आटा, नमक, डिटर्जेंट पाउडर, साइट्रिक एसिड और मीठा सोडा डालकर सूखा ही पीस लें. इसे एक साफ और एयरटाइट जार में भरकर रख लें.
तांबे और स्टील के बर्तन: जब भी यूज करना हो तब इस पाउडर को गंदे बर्तनों की संख्या के हिसाब से एक कटोरी में निकालें और उसमें बहुत थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. तांबे के पूजा वाले बर्तनों या स्टील के बर्तनों पर इसे लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. थोड़ा रगड़ते ही बर्तन तुरंत चमक उठेंगे.
पीतल और कांस के बर्तन: ठीक उसी तरह पीतल और कांस के पुराने या अधिक काले बर्तनों पर इस पाउडर का पेस्ट बनाकर 2 से 3 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें, फिर धो लें.
एल्युमिनियम और कुकर का कालापन: बेकिंग या तेज आंच से काले पड़े एल्युमिनियम के बर्तनों और कुकर के बाहरी काले हिस्से पर पेस्ट लगाकर स्क्रबर से हल्का रगड़ें, जिससे जमी हुई गंदगी साफ हो जाती है.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…
और पढ़ें
