Last Updated:
दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में पूल साइड से गिरकर 37 वर्षीय दिविज मारिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, इस बात की जांच शुरू कर दी है कि यह एक हादसा था या इस मौत के पीछे कोई दूसरी कहानी है.
दिल्ली के ली मेरिडयन होटल में चौथी मंजिल के पूल साइड से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है. (फाइल फोटो)
दिल्ली क्राइम न्यूज. नई दिल्ली के चर्चित ली मेरिडियन होटल में मंगलवार 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान दिविज मारिया (37) के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध परिस्थितियों में दिविज होटल की चौथी मंजिल स्थित पूल साइड से गिर गया था. घटना की जानकारी मिलते ही संसद मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दिविज को राम मनोहर लोहिया के लिए रवाना कर दिया. हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रवा दिया है. साथ ही, सभी संभावनाओं को ध्यान रखते हुए पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे संसद मार्ग थाना पुलिस को ली मेरिडियन होटल से एक शख्स के चौथी मंजिल के पूल साइड से नीचे गिरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही संसद मार्ग थाना पुलिस की एक टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि दिविज मारिया होटल की ऊंचाई से पूल साइड की ओर से गिरा था. घटना के बाद होटल परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर वारदात से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है.
करीब छह महीने पहले छोड़ी थी नौकरी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिविज मारिया ने करीब छह महीने पहले गुरुग्राम स्थित एक कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी. दिविज पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का इलाज भी करा रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नौकरी छोड़ने के बाद उसकी जिंदगी में क्या परिस्थितियां थीं और घटना से पहले उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी. हालांकि, अभी तक पुलिस ने यह नहीं बताया है कि होटल पहुंचने के पीछे उसका मकसद क्या था और वह वहां कितनी देर से मौजूद था.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें
