गर्दन की त्वचा पड़ गयी काली, महंगा ट्रीटमेंट नहीं घर पर रखी चीजों से करें ये 5 आसान उपाय

Last Updated:

Dark Neck Remedy: गर्दन का कालापन एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम है, लेकिन कई बार ये समस्या मेडिकल कंडीशन के कारण भी पैदा होती है. वैसे तो स्किन केयर और होम रेमिडीज से कालेपन को धीरे-धीरे खत्म किया जा सकता है. लेकिन यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

गर्दन का काला पड़ना एक आम स्किन प्रॉब्लम है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. अक्सर चेहरे की देखभाल पर तो पूरा ध्यान दिया जाता है, लेकिन गर्दन की सफाई और देखभाल को नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसके कारण गर्दन की त्वचा आसपास की स्किन की तुलना में अधिक काली दिखाई देने लगती है. ज्यादा धूप में रहना, त्वचा पर गंदगी और डेड स्किन का जमा होना, टाइट कपड़ों या ज्वेलरी की रगड़, प्रदूषण और सही स्किन केयर की कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं.

कुछ मामलों में हार्मोनल बदलाव, मोटापा या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी गर्दन के कालेपन की वजह बन सकती हैं. हालांकि यह समस्या आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन इससे कॉन्फिडेंस प्रभावित हो सकता है. अच्छी बात यह है कि नियमित सफाई, मॉइस्चराइजिंग और कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से गर्दन की त्वचा को साफ और निखरा हुआ बनाया जा सकता है.

गर्दन का कालापन कैसे दूर करें?

बेकिंग सोडा स्क्रब
गर्दन पर जमी डेड स्किन को हटाने के लिए बेकिंग सोडा उपयोगी माना जाता है. इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे गर्दन पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

नींबू और चीनी स्क्रब
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील नहीं है, तो नींबू और चीनी का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आधे नींबू पर चीनी लगाकर गर्दन पर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं. यह टैन हटाने में मदद करता है.

एलोवेरा जेल
ताजा एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देने और पिग्मेंटेशन कम करने में सहायक माना जाता है. इसे गर्दन पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें और 15 मिनट बाद धो लें. रोजाना उपयोग करने से त्वचा का कालापन दूर करने में फायदा मिल सकता है.

हल्दी और दूध का पैक
1 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे गर्दन पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें. सप्ताह में 2 से 3 बार इसका उपयोग त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकता है.

टमाटर और शहद पैक
1 चम्मच टमाटर के गूदे में 1 चम्मच शहद मिलाकर गर्दन पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. ये पैक टैनिंग कम करने और त्वचा को नमी देने में मदद करता है. ध्यान रखें नियमित स्किन केयर, सन प्रोटेक्शन और इन घरेलू उपायों की मदद से गर्दन के कालेपन को काफी हद तक कम किया जा सकता है. हालांकि यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *