Last Updated:
Delhi Traffic Alert: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने सड़कों की रफ्तार थाम दी. महरौली-बदरपुर रोड पर करीब तीन फीट पानी भरने से दो किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया. वहीं गुरुग्राम में जलभराव की वजह से 25 अगस्त को कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी विभागों और स्कूल-कॉलेज को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. ऐसे में घर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें.
दिल्ली-NCR में सोमवार की बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया.
दिल्ली-NCR में सोमवार की बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. सुबह से हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं और देखते ही देखते ट्रैफिक की रफ्तार थम गई. हालात इतने बिगड़े कि कई जगह लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी महरौली-बदरपुर रोड पर ओखला मोड़ के आसपास देखने को मिली. यहां बारिश के बाद सड़क पर करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया. जलभराव ने इस अहम मार्ग को लगभग ‘पानी की सड़क’ में बदल दिया. पानी बढ़ने के साथ वाहनों की रफ्तार घटती गई और देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया.
दो घंटे से जाम में फंसा ऑटो, यात्री भी परेशान
ओखला मोड़ पर जाम में फंसे ऑटो चालक पारस पांडे ने बताया कि वह करीब दो घंटे से इसी जाम में फंसे हुए हैं. ऑटो में यात्री भी मौजूद हैं, लेकिन आगे पानी भरने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही. पारस का कहना है कि दिल्ली में बारिश कोई नई बात नहीं है, लेकिन बारिश होते ही जलभराव और जाम की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. कुछ देर की बारिश के बाद ही सड़क पर हालात ऐसे हो जाते हैं कि वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है.
संगम विहार से निकले राहगीर शेखर की परेशानी भी कुछ ऐसी ही थी. उनका कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में दिल्ली में ऐसे ही हालात बनते हैं. सड़क पर पानी भरता है और उसके बाद लंबा जाम लोगों की मुश्किलें बढ़ा देता है. उनका कहना था कि अब लोगों को यह समझ नहीं आता कि बारिश के बाद आखिर किस रास्ते से सुरक्षित और समय पर घर पहुंचा जाए.
न आगे का रास्ता न पीछे लौटने की जगह
एक अन्य राहगीर ने बताया कि वह तीन घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसे हैं. आगे करीब तीन फीट पानी जमा होने की बात सामने आ रही है, जबकि पीछे भी वाहनों की लंबी कतार है. ऐसे में वाहन को पीछे मोड़ना भी संभव नहीं है. यानी बारिश थम भी जाए तो जलभराव और जाम के कारण लोगों की मुश्किलें तुरंत खत्म होती नहीं दिख रहीं.
खानपुर से ओखला मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर प्रभावित
बारिश का असर सिर्फ ओखला मोड़ तक सीमित नहीं रहा. खानपुर से महरौली-बदरपुर रोड होते हुए ओखला मोड़ तक करीब पांच किलोमीटर के हिस्से में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. कई जगह पानी जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी हो गई.
ऐसे में अगर आप ऑफिस से घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरा रुककर अपने रूट की स्थिति जरूर देख लें. खासकर मेहरौली-बदरपुर रोड और आसपास के इलाकों में जाने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
गुरुग्राम में WFH का ऑर्डर
प्रशासन का कहना है कि इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नागरिक एजेंसियां जलभराव वाली सड़कों और नालियों की मरम्मत एवं सफाई का काम आसानी से कर सकेंगी.
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ें
