Last Updated:
Noida Latest News : यूपी में नोएडा की एक ‘महागुन मीडोज सोसाइटी’ में शातिर चोर घुसा और 13 मिनट में 2 लाख रुपए चुराकर निकल गया. चोर काले सलवार सूट में सोसाइटी के अंदर घुसा था, जिसकी लटके-झटके देखकर गार्ड भी धोखा खा गए और उसे पहचान न सके.
सीसीटीवी में चोर की तस्वीर हुई कैद.
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक चोर ने चोरी करने की स्टाइल किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. चोरी करने के लिए चोर कई तरह के अजीबो-गरीब पैंतरे आजमाते हैं, लेकिन नोएडा के इस ‘फैशन-आइकन चोर’ ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए. काला सलवार-सूट, चेहरे पर लाल दुपट्टे का सलीकेदार घूंघट और चाल-ढाल ऐसी कि हाई-प्रोफाइल सोसाइटी के गार्ड्स भी धोखा खा जाएं.
मामला सेक्टर-150 की महागुन मीडोज सोसाइटी का है. जहां एक चोर महिला के भेष में दाखिल हुआ और सिर्फ 13 मिनट में 2 लाख रुपये उड़ाकर ‘लापता लेडीज’ की तर्ज पर चंपत हो गया. फिलहाल नॉलेज पार्क थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज हाथ में लेकर इस ‘सलवार-सूट वाले उस्ताद’ की कुंडली खंगालने में जुटी है.
चोर की तस्वीरें सीढ़ियों फ्लैट की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की ‘सूट वाली अदाएं’ साफ देखी जा सकती हैं. चोर ने फ्लैट में एंट्री मारी, सीधे लॉकर पर हाथ साफ किया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि चोर बड़े आसानी से मात्र 13 मिनट में 2 लाख रुपए समेट कर महज 13 मिनट में रफूचक्कर हो गया.
पीड़ित परिवार का शक घर की डोमेस्टिक हेल्प (घरेलू सहायिका) और इलेक्ट्रीशियन पर गहराया है, जिन्हें शायद घर के हर कोने और लॉकर का लोकेशन चार्ट पहले से याद था. फिलहाल नॉलेज पार्क थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज हाथ में लेकर इस ‘सलवार-सूट वाले उस्ताद’ की कुंडली खंगालने में जुटी है.
इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भारी नाराजगी है और चिंता का महौल बना हुआ है. लोगों का कहना है कि जब सोसाइटी के अंदर इतनी सुरक्षा होने के बाद चोरी हो रही है तो ऐसे में कैसे लोग खुद की सुरक्षा और घर की निगरानी रखे.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
