नोएडा वालों गाड़ी खरीदने के लिए नहीं घूमने पड़ेंगे सेक्टर, एक ही जगह पर होंगी सारी कंपनियां, खुलने जा रहा ऑटो हब

Last Updated:

Noida Auto Showroom Hub: नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-105 में ऑटो हब खोलने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए कॉमर्शियल लैंड भी तय कर दिया है. ऑटो शोरूम हब में ऑटो शोरूम के लिए पांच भूखंड, एक मल्टी लेवल पार्किंग, दो रेस्टोरेंट और एक एक्स्ट्रा कॉमर्शियल लैंड भी शामिल हैं.

नोएडा के सेक्टर 105 में बनने जा रहा है ऑटो हब. (AI Image)

नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा के लोगों को अब कार खरीदने के लिए अलग-अलग इलाकों में नहीं भटकना पड़ेगा. क्योंकि प्राधिकरण ने नोएडा के सेक्टर-105 में एक आधुनिक ऑटो शोरूम हब तैयार करने जा रहा है और इसके लिए प्राधिकरण ने कंपनियों से भागीदारी के लिए आवेदन मांगे हैं. प्राधिकरण ने एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट भी जारी कर दिया है. यह ऑटो हब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास बनेगा.

ऑटो शोरूम हब में क्या-क्या होगा
नोएडा अथॉरिटी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 12,596 वर्ग मीटर व्यावसायिक भूमि भी निर्धारित करता है. यहां कई वाहन ब्रांडों के शोरूम के साथ अन्य कॉमर्शियल सुविधाएं भी बनाई जाएंगी. प्लानिंग में ऑटो शोरूम के लिए पांच भूखंड, एक मल्टी लेवल पार्किंग, दो रेस्टोरेंट और एक एक्स्ट्रा कॉमर्शियल लैंड भी शामिल हैं.

नए ऑटो हब में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
इस प्लानिंग के पीछे प्राधिकरण का कहना है कि शहर में कई वाहन शोरूम अलग-अलग जगहों पर बिखरे हुए हैं. शोरूम में आने वाले ग्राहकों को अक्सर पार्किंग की दिक्कत होती है. नए ऑटो हब में सुव्यस्थित पार्किंग की सुविधा देने से यह समस्या दूर हो जाएगी. एक ही परिसर में कई ब्रांडों के शोरूम होने से ग्राहक अलग-अलग ब्रांड, मॉडल और कीमतों की आसानी से तुलना कर सकेंगे.

11 सितंबर को होगी प्री-बिड मीटिंग
नोएडा अथॉरिटी प्री-बिड मीटिंग 11 सितंबर को आयोजित होगी. अधिकारियों ने कहा कि इच्छुक ऐजेंसियां 18 सितंबर शाम 5 बजे तक अपनी आवेदन फाइलें जमा कर सकेंगी. प्राधिकरण के अनुसार पांचों शोरूम भूखंड हर एक लगभग 2,231 से 2300 वर्गमीटर के बीच होंगे. मल्टी लेव पार्किंग के लिए करीब 2261 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है. दो रेस्टोरेंट के लिए 500-500 वर्गमीटर के प्लॉट रखे गए हैं. इससे खरीदारों को शॉपिंग के साथ-साथ खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *