Last Updated:
Raksha Bandhan Sister Gift Ideas: रक्षाबंधन पर अगर आप अपनी बहन को कुछ हटकर, कुछ अलग और कुछ नया गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप मार्केट में मिल रहे तमाम तरह के गिफ्ट हैम्पर गिफ्ट कर सकते हैं. गिफ्ट हैंपर देखकर आपकी बहन काफी खुश हो जाएगी. यह उनके लिए एकदम अलग तरह का गिफ्ट होगा. मार्केट में मेकअप किट से लेकर खाने पीने तक के गिफ्ट हैम्पर मिल रहे हैं. आइये देखें तस्वीरों में.
रक्षाबंधन पर अगर आप अपनी बहन को सेहत का स्वाद देना चाहते हैं तो मार्केट में मिल रहे ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट बेस्ट हैं. क्योंकि ड्राई फ्रूट्स के जो गिफ्ट खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए तैयार किए गए हैं, यह देखने में भी खूबसूरत हैं. आप इसे अपनी बहन को गिफ्ट भी कर सकते हैं, क्योंकि इनकी कीमत ड्राई फ्रूट्स के अनुसार रखी गई है. ऊपर आपको जितने भी गिफ्ट नजर आ रहे हैं, यह सभी ड्राई फ्रूट मिक्स गिफ्ट हैं, जिनकी कीमत 400 रूपये से शुरू है और 700 रूपये तक है. इसमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स रखे गए हैं.
इसके अलावा तमाम तरह के कैंडल गिफ्ट हैंपर भी मिल रहे हैं. यह कैंडल सजावट के समान में इस्तेमाल होती है. देखने में काफी खूबसूरत लगती है. अगर आपकी बहन शादीशुदा है तो उन्हें होम डेकोर के तौर पर आप यह गिफ्ट दे सकते हैं. क्योंकि दिवाली पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. घर की सजावट में यह चार चांद लगा देंगे. इसी गिफ्ट हैंपर में चॉकलेट और टॉफी भी रखी गई है, जो रक्षाबंधन का एक पूरा स्पेशल पैक बनाया गया है. ताकि आप अपनी बहन को आसानी से गिफ्ट कर सकें. अगर कीमत की बात करें तो कीमत मात्र 100 रूपये से शुरु है.
अगर आपकी बहन को चॉकलेट बहुत पसंद है तो चॉकलेट के खास तौर पर इस बार गिफ्ट मिल रहे हैं. इस गिफ्ट के पूरे पैकेट में कई तरह की चॉकलेट रखी गई है, जिसमें डार्क चॉकलेट और कई तरह के फ्लेवर और वैरायटी मौजूद हैं. अगर आपकी बहन आपसे छोटी है और चॉकलेट खाना पसंद करती है तो यह गिफ्ट आप उसे दे सकते हैं. इस गिफ्ट को देखकर वह खुशी से झूम उठेगी और इसकी कीमत की बात करें तो मात्र 300 रुपए से लेकर 500 रुपए के बीच ही रखी गई है. यह रक्षाबंधन के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप इस बार रक्षाबंधन पर कुछ खास गिफ्ट अपनी शादीशुदा बहन या फिर छोटी बहन को देना चाहते हैं तो हर एक उम्र के हिसाब से इस बार गिफ्ट के तमाम तरह के आइटम दिल्ली एनसीआर के मार्केट में मौजूद हैं. खास तौर पर दिल्ली के लाजपत नगर, राजेंद्र प्लेस, करोल बाग सरोजनी मार्केट, सदर बाजार के साथ ही यहां का मशहूर बाजार जो कि लक्ष्मी नगर है. इन सभी जगहों पर आप इन गिफ्ट के आइटम को आसानी से खरीद सकते हैं. यह सभी मार्केट में मिल रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली के मौजपुर में भी आप जाकर इसे खरीद सकते हैं.
दिल्ली की मार्केट में इस साल गिफ्ट पैकेजिंग और नए तरह की गिफ्ट की काफी धूम है. चाहे वह टेडी बेयर हो, चॉकलेट, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स हो सब कुछ काफी खूबसूरती से गिफ्ट के तौर पर तैयार किया गया है, क्योंकि दिल्ली एनसीआर से रक्षाबंधन के गिफ्ट ना सिर्फ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बल्कि पूरे देश भर के हिस्सों में जाते हैं. इसीलिए इस बार रक्षाबंधन पर ग्रीटिंग का भी काफी क्रेज है. भाई बहन को लिखी गई ग्रीटिंग उनके गिफ्ट पैकेजिंग के तौर पर तैयार किया गया है. इस रक्षाबंधन को आप गिफ्ट देकर खास बना सकते हैं.
यकीनन इन गिफ्ट के आइटम को देखकर आपका मन कर रहा होगा इन्हें खरीदने का तो आप यकीनन इसे खरीद सकते हैं. क्योंकि दिल्ली के सभी मार्केट रक्षाबंधन के लिए सज कर तैयार हैं. रक्षाबंधन में बस दो दिन बाकी हैं. शुक्रवार को रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाएगा यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा. उसके लिए आप अभी से ही गिफ्ट खरीद सकते हैं, क्योंकि मार्केट में लोगों ने गिफ्ट खरीदने शुरू कर दिए हैं. आप भी बिना देरी किए अपनी बहन के लिए खास गिफ्ट खरीद सकते हैं. दिल्ली के मार्केट पूरी तरह से तैयार हैं.
