Last Updated:
Toxic Movie Noida Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. नोएडा में फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों ने यश के नए अवतार, दमदार एक्शन, कहानी और स्क्रीनप्ले की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने तो इसे ‘KGF’ से भी बेहतर बताया. नयनतारा की एक्टिंग और यश के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भी दर्शकों को खूब पसंद आई. दर्शकों का कहना है कि फिल्म का दूसरा हाफ और क्लाइमेक्स खास तौर पर शानदार है.
सुमित राजपूत/नोएडा: आज देशभर के सिनेमाघरों में यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक रिलीज हुई. फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नजर आई. फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों में मूवी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. दर्शकों ने फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, एक्शन और यश के नए अवतार की जमकर तारीफ की. कई दर्शकों ने तो यहां तक कहा कि टॉक्सिक के आगे KGF भी फीकी नजर आती है. दर्शकों के मुताबिक फिल्म को जिस तरह से बड़े स्तर पर फिल्माया गया है. वह इसे दूसरी फिल्मों से अलग बनाता है.
फिल्म देखकर लौटे दिनेश, सौरव, अमित और साजिद ने फिल्म को लेकर अपनी राय देते हुए लोकल 18 से बात की तो उन्होंने बताया कि यश की एक्टिंग और उनका नया लुक दर्शकों को काफी प्रभावित करता है. फिल्म में यश का अंदाज पहले की फिल्मों से काफी अलग नजर आता है. दर्शकों ने खास तौर पर फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले की तारीफ की. उनका कहना था कि फिल्म को जिस तरीके से आगे बढ़ाया गया है. वह दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनाए रखता है. फिल्म में कई ऐसे मोड़ आते हैं. जहां दर्शकों को लगता है कि कहानी अपने क्लाइमेक्स तक पहुंच गई है. लेकिन इसके बाद कहानी एक नया मोड़ लेती है.
यश की बहन की एक्टिंग बहुत ही उम्दा
दर्शकों ने फिल्म में यश की बहन गंगा का किरदार निभाने वाली नयनतारा की एक्टिंग को भी शानदार बताया. उनका कहना था कि नयनतारा ने अपने किरदार को बेहद प्रभावी तरीके से निभाया है. यश और नयनतारा की स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को काफी पसंद आई. दर्शकों के मुताबिक फिल्म में एक्शन के साथ कहानी को भी महत्व दिया गया है. यही वजह है कि फिल्म कई जगहों पर दर्शकों को चौंकाती है. खास तौर पर फिल्म का दूसरा हिस्सा और एंडिंग दर्शकों को काफी प्रभावित करती है. दर्शकों ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें उम्मीद से कहीं बेहतर अनुभव मिला.
बेहतरीन कमाई और रिकॉर्ड तोड़ेगी मूवी: दर्शक
फिल्म देखने के बाद सभी दर्शकों ने 5 में से 5 स्टार दिए. उनका कहना था कि टॉक्सिक की कहानी. यश का नया अवतार और दमदार स्टार कास्ट फिल्म को बड़ी सफलता दिला सकती है. दर्शकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें
