रक्षाबंधन 2026: बॉलीवुड के 6 ऐसे भाई-बहन, जिनमें एक कर रहा इंडस्ट्री पर राज, तो दूसरा लाइमलाइट से दूर

Last Updated:

अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के भाई-बहन ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं. ये ऐसे 6 भाई-बहन की जोड़ियां हैं जिनमें से एक बॉलीवुड में नजर आया तो एक ने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला लिया. चलिए ऐसे भाई-बहन से मिलवाते हैं.

रक्षाबंधन का मौका है. बॉलीवुड में भी इसकी धूम होती है. जहां हिंदी सिनेमा में कुछ भाई-बहन की जोड़ी ऐसी देखने को मिलती है जहां दोनों फिल्मों में काम कर रहे हैं तो इसके उल्ट भी है. जी हां, बॉलीवुड में ऐसे कई भाई बहन की जोड़ियां भी हैं जिनमें से एक बॉलीवुड में नजर आया तो एक ने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला लिया. चलिए ऐसे भाई-बहन से मिलवाते हैं.

अभिषेक बच्चन–श्वेता बच्चन: जया बच्चन-अमिताभ बच्चन के दो बच्चे हैं. जहां अभिषेक अभिनेता बने और माता-पिता की तरह बॉलीवुड को चुना. तो वहीं श्वेता ने एक्टिंग से दूरी बनाई. श्वेता न तो फिल्मों में नजर आईं न ही किसी गाने में. वह कैमरे से हमेशा दूर रहीं. इसी तरह श्वेता के बच्चे भी हैं. जहां बेटे अगस्त नंदा ने एक्टर बनने की राह चुनी तो उनकी बेटी नव्या नवेली ने पिता की तरह बिजनेस को करियर के तौर पर चुना.

रणबीर कपूर–रिद्धिमा कपूर: कपूर खानदान के सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी विरासत को आगे बढ़ाया है. जबकि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी ने फिल्मों में एक्टिंग नहीं की. वह हमेशा फिल्मों से दूर रहीं. उन्होंने बिजनेसमैन भरत सहानी संग शादी की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान खान–अलवीरा खान: सलीम खान के तीनों बेटों ने फिल्मों में दांव खेला. सलमान तो सुपरस्टार बने लेकिन उनकी सगी बहन अलवीरा फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर नहीं आईं. अलवीरा ने एक्टर अतुल अग्निहोत्री संग शादी की लेकिन खुद हमेशा ही ग्लैमरस वर्ड के चकाचौंध से दूर रही.

ऋतिक रोशन–सुनैना रोशन: राकेश रोशन के लाडले ऋतिक रोशन ने साल 2000 में कहो न प्यार से डेब्यू किया. पहली ही फिल्म उनकी सुपरहिट रही और उनका फिल्म करियर दौड़ पड़ा. आगे चलकर करियर में उन्होंने बैंग बैंग, वॉर से लेकर सुपर 30 जैसी फिल्मों में काम किया. मगर पिंकी रोशन और राकेश रोशन की बेटी सुनैना ने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला लिया.

रणवीर सिंह–रितिका भवनानी: रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी फेमस बिजनेसमैन हैं. उनका ऑटोमोटिव रिटेल, चमड़ा, मेडिकल और हॉस्पिटैलिटी समेत कई एरिया में कारोबार फैला है. उनके दो बच्चे हैं रणवीर सिंह और रितिका सिंह. रणवीर सिंह जहां धुरंधर बनकर बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं तो उनकी बेटी रितिका चमक-धमक से दूर रहती हैं.

दीपिका पादुकोण–अनिशा पादुकोण: रणवीर सिंह की पत्नी और फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की दो बेटियां हैं. एक दीपिका तो दूसरी अनिशा. दीपिका ने जहां फिल्मों को चुना तो वहीं अनिशा ने पिता की तरह खेल को चुना. वह प्रोफेशनल गोल्फर हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *