Last Updated:
मिर्जापुर में बदलते मौसम के बीच बच्चों में लूज मोशन, उल्टी और बुखार जैसे वायरल लक्षण देखने को मिल रहे हैं. बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार, लूज मोशन ज्यादा होने पर बच्चों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में समय पर डॉक्टर से संपर्क करने और लूज मोशन के दौरान ORS का घोल देते रहने की सलाह दी गई है.
मिर्जापुर: बदलते मौसम के साथी बच्चों में परेशानियां बढ़ गई है. ऐसे में लूज मोशन उल्टी के जैसा महसूस होना और बुखार आना आम समस्या हो गया है. हालांकि, आपके बच्चे को भी ऐसा हो रहा है तो आप हल्के में ना लें. तत्काल नजदीकी सीएससी या पीएससी पर बच्चों को दिखाएं और इलाज कराए. कई बार लूज मोशन होने की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ जाती है जिसके बाद हालत गंभीर हो जाती है. ऐसे में चिकित्सकों के द्वारा इलाज के बावजूद भी बच्चों को रिकवर नहीं किया जा सकता है. बेहतर यही होगा कि अगर बच्चों में कोई भी वायरल सिंपटम दिख रहे हैं तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं.
लूज मोशन और उल्टी से हो सकता है डिहाइड्रेशन
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ देवराज यादव ने लोकल 18 से बताया कि इस समय बच्चों में ज्यादातर बच्चे वायरल के सिम्टम आ रहे हैं. लूज मोशन, वोमिटिंग और फीवर करके आ रहे हैं. ज्यादातर बच्चे इसी टाइप के आ रहे हैं. सबसे पहले तो ये है कि अगर ये लक्षण दिखे तो नजदीकी चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें, क्योंकि लूज मोशन ज्यादा होने के बाद डिहाइड्रेशन हो जाता है, तो बच्चे को क्रिटिकल प्रॉब्लम होने की संभावना ज्यादा रहती है.
लूज मोशन में बच्चों को देते रहें ओआरएस का घोल
अगर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो ओआरएस का पाउडर हर जगह उपलब्ध रहता है हर मार्केट में. हर पीएचसी, सीएचसी पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है.जब भी लूज मोशन हो ओआरएस का पाउडर देते रहें. घोल बनाकर देते रहें.
24 घंटे मौजूद रहते हैं चिकित्सक
डॉ. देवराज यादव ने बताया कि फीवर का कोई भी पैरासिटामोल सिरप वगैरह देते रहे. बेस्ट तो यही होगा कि नजदीकी पीएचसी, सीएचसी या चिकित्सक से संपर्क करें. अगर थोड़ा ज्यादा सीरियस लग रहा है तो तुरंत हमारे मेडिकल कॉलेज के पीडिया वार्ड में आ जाएं. इमरजेंसी में आ जाएं. यहां सारे चिकित्सक हर समय उपलब्ध रहते हैं. हमेशा 24 ऑवर उपलब्ध रहते हैं. पीडिया के डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं. इनकी देखरेख में हम लोग पूरा इलाज कर रहे हैं और हम लोग बड़ी तत्परता से यहां इलाज कर रहे हैं. सभी मरीज स्वस्थ होकर जा रहे हैं, डिस्चार्ज हो रहे हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें
