छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर CRPF ने साधी चुप्पी, TMC नेता की RTI पर जानकारी देने से किया इनकार

होमताजा खबरDelhi

छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर CRPF ने साधी चुप्पी

Last Updated:

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में पैलेट गन और अत्यधिक बल प्रयोग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. टीएमसी नेता साकेत गोखले ने खुलासा किया है कि सीआरपीएफ ने आरटीआई के तहत आरएएफ की तैनाती और हथियारों के उपयोग का ब्योरा देने से साफ इनकार कर दिया है.

20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई थी. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. नीट परीक्षा धांधली के खिलाफ 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन और बल प्रयोग को लेकर विवाद गहरा गया है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने खुलासा किया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने इस कार्रवाई से जुड़े एम्युनिशन लॉग और रैपिड एक्शन फोर्स (आएएफ) की तैनाती की जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है. गोखले ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत यह ब्योरा मांगा था.

टीएमसी सांसद रहे गोखले ने अपनी आरटीआई में गंभीर आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों ने प्लास्टिक और मैटेलिक पेलेट्स का अंधाधुंध इस्तेमाल किया. इसकी चपेट में आने से कई छात्र बुरी तरह घायल हुए और एक छात्र की दाहिनी आंख की रोशनी जाने का खतरा बन गया है. गोखले ने इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन करार देते हुए इस्तेमाल किए गए हथियारों और गोलियों का आधिकारिक रिकॉर्ड मांगा था, जिसे देने से बल ने मना कर दिया.

दिल्ली पुलिस और CRPF ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, कुछ रिकॉर्ड सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि इनका इस्तेमाल किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के आरोपों की स्वतंत्र जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह पैनल पैलेट गन के इस्तेमाल जैसे मुद्दों की जांच करेगा, क्योंकि आरोप हैं कि जब छात्र प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर विरोध स्थल से संसद तक मार्च कर रहे थे, तब अत्यधिक और जरूरत से ज्यादा बल का प्रयोग किया गया था.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *