नई दिल्ली. दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है. करीब डेढ़ महीने चले इस अभियान के बाद जारी ड्राफ्ट रोल में 97.51 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं. SIR शुरू होने के वक्त दिल्ली में कुल 1,45,10,299 मतदाता दर्ज थे. इनमें से 97.51 लाख मतदाताओं के Enumeration Forms जमा और डिजिटाइज किए गए. यानी करीब 67.18% मतदाताओं के फॉर्म प्रक्रिया में शामिल हुए.
वहीं करीब 47.58 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं हैं. इन्हें ‘Uncollectable’ कैटेगरी में रखा गया है. इसमें Absent, Shifted, Dead, Duplicate और Others यानी ASDDO श्रेणियां शामिल हैं.
नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं
ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मतदाता हमेशा के लिए वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है. ऐसे मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावा और आपत्ति दाखिल कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज देकर अपना नाम शामिल कराने का अनुरोध कर सकते हैं।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा और कम फॉर्म डिजिटाइज
SIR के दौरान रोहिणी में सबसे ज्यादा 83.43% Enumeration Forms डिजिटाइज हुए, जबकि तुगलकाबाद में सबसे कम 52.15% फॉर्म डिजिटाइज हुए.
कुछ अन्य प्रमुख आंकड़े:
* शकूरबस्ती – 81.26%
* राजौरी गार्डन – 79.14%
* मंगोलपुरी – 78.76%
* उत्तम नगर – 77.76%
* ओखला – 45.32% फॉर्म Uncollectable
* चांदनी चौक – 38.98%
* बल्लीमारान – 32.65%
* मुस्तफाबाद – 28.09%
* बाबरपुर – 27%
* मटिया महल – 24.50%
* सीलमपुर – 23.37%
वोटर अपना नाम कैसे चेक करें?
मतदाता अपना नाम EPIC नंबर, मोबाइल नंबर या व्यक्तिगत विवरण के जरिए ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. CEO Delhi की वेबसाइट पर Electoral Roll और Voter Search की सुविधा उपलब्ध है.
अंतिम वोटर लिस्ट
दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी. इसके बाद जांच और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने का संशोधित कार्यक्रम है.
एक और बड़ा बदलाव
SIR के बाद दिल्ली में मतदान केंद्रों की संख्या 13,033 से बढ़कर 14,947 हो गई है. मतदान केंद्रों की लोकेशन भी 2,696 से बढ़कर 2,856 हो गई हैं.
