द‍िल्‍ली के होटल प्रिंस में मि‍ला लड़की का शव, चाकू मारकर की हत्‍या, बॉयफ्रेंड अस्‍पताल में भर्ती

होमताजा खबरDelhi

द‍िल्‍ली के होटल प्रिंस में मि‍ला लड़की का शव, चाकू मारकर हत्‍या

Last Updated:

दिल्ली के लाहौरी गेट के होटल प्रिंस में एक 25 साल की युवती का शव मिला है. हत्‍या का शक युवती के साथ आए युवक पर जताया जा रहा है. उसने ही चाकू मारकर हत्या की साथ ही खुद भी जहर खाकर जान देने की कोश‍िश की.

द‍िल्‍ली के होटल प्र‍िंस में म‍िला लड़की का शव, बॉयफ्रेंड ने खुद भी खाया जहर.

दिल्ली के लाहौरी गेट में एक होटल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. लड़की की चाकू मारकर हत्‍या की गई है. बुधवार शाम इस होटल में एक युवती और युवक रुकने आए थे. आशंका जताई जा रही है क‍ि युवक ने ही अपनी गर्लफ्रेंड की हत्‍या की है. बॉयफ्रेंड ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोश‍िश की थी, लेक‍िन उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. लड़की की हत्या उसने चाकू मारकर की.

जानकारी के मुताबि‍क होटल में 25 साल की युवती अपने दोस्‍त के साथ होटल में आई थी. इसी दौरान दोनों में क्‍या बात हुई क‍ि युवक ने युवती की जान ले ली. वहीं जहर खाकर खुद भी जान देने की कोश‍िश की. क‍िसी तरह होटल स्‍टाफ को इस घटना का पता चला तो उन्‍होंने तुरंत पुल‍िस को बुला ल‍िया. फ‍िलहाल पुल‍िस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *