ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, सभी जरूरी NOC मिलीं, NMRC जल्द जारी करने वाला है टेंडर

Last Updated:

Greater Noida West Metro Update : ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट मेट्रो का निर्माण कार्य कब से शुरू होगा, इस पर यहां रहने वाले लाखों लोगों की नजरें बनी हुई है. अब एनएमआरसी की तरफ से एक अहम बयान सामने आया है, जिससे यह संकेत मिले हैं कि इसको बनाने के लिए टेंडर जल्‍द ही जारी किया जा सकता है. आइये जानते हैं जरूरी अपडेट…

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का अपडेट जान लें…

नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की लाखों की आबादी जो लंबे सालों से मेट्रो ट्रेन की बाट जोह रही है, उनके लिए यह खबर खुशियों से भरी है. जल्‍द ही नोएडा के सेक्‍टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4 तक मेट्रो का काम शुरू होने की उम्‍मीद है.. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) की तरफ से कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए एजेंसी को फाइनल करने के लिए टेंडर जारी कर सकता है. यानि किस एजेंसी से इस रूट पर मेट्रो का काम शुरू कराया जाए, इसके लिए टेंडर जल्‍द ही लाया जा सकता है. ऐसा होने पर इस क्षेत्र की लाखों की आबादी को ना केवल मेट्रो ट्रांसपोर्ट की सुविधा का लाभ मिलेगा, बल्कि ट्रैफ‍िक जाम की समस्‍या से काफी हद तक निजाद मिल सकेगी.

NMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर का अहम बयान
हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट कहती है कि NMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर और नोएडा अथॉरिटी के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ‍िसर कृष्णा करुणेश ने इस बारे में एक अहम बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ‘हमने प्रोजेक्ट के लिए सभी जरूरी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट यानि NOC ले ली हैं. इससे साइट पर काम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है. डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट DPR अभी प्रधानमंत्री कार्यालय के पास है और कैबिनेट से इस महीने इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

UP Live TV | यूपी लाइव टीवी

अधिकारी ने आगे कहा कि जरूरी मंजूरी मिलने के बाद डेवलपर को नियुक्‍त करने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा. जुलाई में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड यानि PIB ने नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4 तक प्रस्तावित 8.4 km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी थी. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 2000 करोड़ का खर्च होने का अनुमान है. इस रूट पर पांच स्टेशन हैं और इसके 4 साल में पूरा होने की उम्मीद है.

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट मेट्रो के स्‍टेशन
इस प्रोजेक्ट से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लगभग लाखों लोगों को फायदा होने की उम्मीद है. अभी इस एरिया में पब्लिक ट्रांसपोर्ट ना के बराबर ही उपलब्‍ध है. यहां लोगों को आने-जाने के लिए ज्‍यादातर या तो अपने वाहन या फ‍िर ट्रांसपोर्ट के दूसरे साधनों जैसे ऑटो, टैक्‍सी-कैब, ई रिक्‍शा वगैरह पर निर्भर रहना पड़ता हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट मेट्रो कॉरिडोर की बात की जाए तो गौर चौक के पास ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 के अलावा सेक्टर 61, 70, 122 और 123 में स्टेशन होंगे.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *