Last Updated:
Delhi NCR Ganesh Utsav News: नोएडा के सेक्टर 22 स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में 11 से 15 सितंबर तक श्री विनायक चतुर्थी महोत्सव मनाया जाएगा. इसमें विशेष पूजा, अभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा होगी. बुकिंग शुरू हो गई है, ₹101 से योगदान देकर आप इसमें शामिल हो सकते हैं. संपर्क नंबर उपलब्ध हैं.
यूं तो दिल्ली में कई मशहूर गणपति की मंदिर है, जिसमें कनॉट प्लेस स्थित गणेश जी मंदिर है. वहीं मयूर विहार फेस 1 स्थित श्री शुभ सिद्धिविनायक मंदिर है. इसके अलावा द्वारका में भी विनायक मंदिर है. वहीं प्राचीन गणेश मंदिर मयूर विहार में है, लेकिन इन सब मंदिरों के बीच सबसे ज्यादा मशहूर है दिल्ली एनसीआर के नोएडा सेक्टर 22 जी ब्लॉक स्थित सिद्धिविनायक मंदिर जहां पर 11 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक श्री विनायक चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.
यहां पर बुकिंग शुरू हो चुकी है. 11 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक कई कार्यक्रम होंगे. इस मंदिर में 11 सितंबर को सुबह 6:30 से लेकर सुबह 11:30 बजे तक और उसके बाद शाम 5:30 बजे से लेकर 8:30 तक गणेश जी का स्पेशल अभिषेक होगा. कल्चरल प्रोग्राम होंगे. संगीत होगा और प्रसाद भी बांटा जाएगा. इसी तरह 12 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक कई गणपति महाराज पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. प्रसाद बांटा जाएगा. अभिषेक होगा. श्रृंगार होगा और उनको वस्त्र अर्पित किए जाएंगे. इस दौरान कई बड़े कलाकार भी आ रहे हैं.
आपको बता दें कि यह सारे कार्यक्रम मंदिर प्रांगण के अंदर ही होंगे. इसे गणेश चतुर्थी के साथ ही नाम दिया गया है श्री विनायक चतुर्थी महोत्सव जो हर साल मनाया जाता है. जिसमें इतने सारे कार्यक्रम होने के साथ ही एक शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जिसमें अलग-अलग ब्लॉक में जाकर जो भक्त हैं वो गणपति महाराज के लोगों को दर्शन कराते हैं और कीर्तन करते हुए चलते हैं. जो देखने में बेहद भव्य होता है. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब अगर आप बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको बता दें बुकिंग करने के लिए आपको सबसे पहले सेवा के तौर पर अगर आप इसमें अपना योगदान देना चाहते हैं तो 501 रुपए से लेकर 101, 301 और 1501 तक आप अपना योगदान दे सकते हैं. जिसमें एक दिन की पूजा, सिल्वर, राजा विभूति के साथ ही पूरे दिन का अभिषेक समेत कई सारी सेवाएं शामिल है. सबकी जो बुकिंग रेट है वो अलग-अलग है. शुरुआत 101 रुपए से है. अगर बुकिंग कराना चाहते हैं तो आपके लिए यह शानदार मौका है. अभी से ही बुकिंग शुरू हो चुकी है.
बुकिंग के लिए आप वैदिक प्रचार संस्थान के सदस्य और मंदिर के पुजारी के मोबाइल नंबर 099111 36411, 95826 08535 और 093122 72252 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और बुकिंग से जुड़ी हुई पूरी जानकारी भी ले सकते हैं. यहीं से आप बुकिंग भी कर सकते हैं. इन नंबरों पर कॉल करके आपको पूरी जानकारी मंदिर में बुकिंग, श्रृंगार और प्रसाद के साथ ही दर्शन पूजन तक की दी जाएगी. आप अपने परिवार के साथ इस उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं और इसमें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं.
आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी को लेकर के इस मंदिर में सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है. मंदिर को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. अगर आप भी गणपति महाराज की पूजा उपासना करना चाहते हैं और चाहते हैं अपने परिवार के साथ दर्शन करना और भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने के साथ ही चाहते हैं स्पेशल पूजा कराना तो आप इस मंदिर में बुकिंग के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल करके बुकिंग कर सकते हैं. 11 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक के प्रोग्राम में आप बुकिंग करवा सकते हैं.
