1994 में UPSC में छठी रैंक, जम्मू-कश्मीर में सेवा और अब दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, जानें नवीन कुमार की कहानी

Last Updated:

IAS Success Story: दरभंगा जिले के मझौलिया गांव के नवीन कुमार चौधरी वर्तमान में दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रधान सचिव हैं. उन्होंने 1994 में यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक हासिल की थी. जिससे उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल था.

दरभंगा: दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के मझौलिया गांव के निवासी नवीन कुमार चौधरी वर्तमान में दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने 1994 में यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक हासिल की थी. जिससे उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल था. ग्रामीणों और पड़ोसियों के अनुसार, मई 1994 में जब नवीन चौधरी का यूपीएससी परिणाम घोषित हुआ, तो पूरे क्षेत्र में मिठाइयां बांटी गईं और जश्न मनाया गया. उनकी छठी रैंक ने पूरे मिथिला क्षेत्र को गौरवान्वित किया था.

जम्मू-कश्मीर में सेवा और आरोप
रैंक अच्छी आने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर कैडर चुना और लेह-लद्दाख के डीसी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. उनके करियर के दौरान, एक पावर प्रोजेक्ट मामले में तत्कालीन उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा उन पर आरोप लगाए गए थे. सीबीआई ने उनके घर सहित कई जगहों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं निकला. इसे राजनीति से प्रेरित मामला माना गया और उनकी छवि बेदाग रही.

दिल्ली सरकार में वर्तमान भूमिका
जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद उनका कैडर बदलकर मेघालय कर दिया गया था, लेकिन बाद में दिल्ली सरकार ने उन्हें अपने यहां बुला लिया. दिल्ली में उन्हें सबसे पहले यमुना की सफाई की जिम्मेदारी दी गई. जिसमें उन्होंने काफी हद तक सफलता हासिल की. वर्तमान में वह दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं.

गांव को अपने बेटे पर गर्व
ग्रामीणों का कहना है कि उनके आईएएस बनने से गांव का नाम रोशन हुआ है. हालांकि, अब ग्रामीण किसी एक अधिकारी से गांव के विकास की पूरी उम्मीद नहीं रखते, फिर भी मझौलिया गांव को आज भी अपने इस बेटे पर गर्व है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *