Last Updated:
डॉ विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी को मिल रहे नए ऑफर. बुंदेलखंड के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी की आवाज और टेलेंट की हो रही है खूब प्रशंसा. उन्हें बॉलीवुड और लाइव परफॉर्मेंस के लगातार ऑफर आ रहे हैं.
(इमेज- फाइल फोटो)
डॉ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां एक ओर नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म लोगों का दिल जीत रही है तो इसकी कहानी के साथ साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. ‘हनुमान अंश’ के साथ इसके सिंगर सुनील लोधी की भी खूब प्रशंसा हुई. अब बुंदेलखंड के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को नए नए ऑफर भी मिल रहे हैं.
‘हनुमान अंश’ के बाद से सुनील लोधी की कहानी ने लोगों को खूब प्रेरित किया है. कभी ट्रेन में गाने वाले सुनील की आवाज को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं और उनके टेलेंट से मंत्रमुग्ध भी है. जब से ‘हनुमान अंश’ हिट हुई है तबसे उन्हें लाइव परफॉर्मेंस के निमत्रंण मिल रहे हैं. उनके लिए इंडस्ट्री के रास्ते भी खुले हैं.
कौन हैं सुनील लोधी
सुनील लोधी सागर जिले के जैसीनगर ब्लॉक के आगरा गांव से आते हैं. उनका हनुमान अंश में ‘मोरे संकट के कटिया हनुमान जी’ गाना खूब वायरल हुआ. इसी गाने ने उन्हें हर घर में फेमस कर दिया. सुनील लोधी जन्म से ही दृष्टिबाधित और बहुत ही आम परिवार से आते हैं. उनके पिता की एक एकड़ जमीन है और वह 4 भाई-बहन हैं.
सुनील लोधी के पास काम ही काम
अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुनील लोधी को बॉलीवुड गानों के लिए भी ऑफर आ रहे हैं. एक लाइव परफॉर्मर के तौर पर भी उनकी मांग बढ़ रही है. गणेश उत्सव के लिए भी उनका शो रखा गया है. खबर है कि उन्होंने 4 बुंदेली गानों के लिए डील भी फाइनल की है.
दो इच्छाएं
सुनील लोधी की वैसे तो इच्छा है कि वह अपने दम पर बॉलीवुड में खूब काम करें. मगर वह अरिजीत सिंह और जुबिन नौटियाल के साथ काम करना चाहते हैं. ये उनके पसंदीदा सिंगर्स हैं.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
