20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

Last Updated:

India seal AFC U20 Asian Cup qualification: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया. डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश के गोलों की मदद से मिली इस जीत के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान से सीरिया की हार के साथ ही भारत का 2006 के बाद से चला आ रहा मुख्य टूर्नामेंट का सूखा खत्म हुआ. यह टूर्नामेंट 2027 में चीन में आयोजित होगा.

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल के सूखे को खत्म किया.

ताशकंद (उज्बेकिस्तान). भारत ने क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. क्वालीफायर में यह भारत की दूसरी जीत थी. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच में छह अंक हासिल किए. हालांकि क्वालीफिकेशन की स्थिति स्पष्ट होने के लिए उसे बाद में खेले गए सीरिया और उज्बेकिस्तान के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना पड़ा.

सीरिया के उज्बेकिस्तान से 0-3 से हारने के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा और आठ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली सात सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल होकर 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहा. भारत ने आखिरी बार 2006 में एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था.

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल के सूखे को खत्म किया.

उज्बेकिस्तान नौ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा और उसने भी मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया.  सीरिया तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि सबसे नीचे रहने वाला बांग्लादेश तीनों मुकाबले हारने के बाद ‘डेवलपमेंट चरण’ में ‘रेलिगेट’ हो गया. एएफसी अंडर-20 एशियाई कप का मुख्य टूर्नामेंट 24 मार्च से 10 अप्रैल 2027 तक चीन में आयोजित किया जाएगा.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत की ओर से डैनी मीतेई लैशराम ने 25वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद विशाल यादव ने 60वें मिनट में शानदार ‘एक्रोबैटिक’ शॉट के जरिए भारत की बढ़त 2-0 कर दी. स्थानापन्न खिलाड़ी एमडी अरबाश ने 79वें मिनट में जोरदार शॉट लगाकर भारत की जीत 3-0 से पक्की कर दी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *