Last Updated:
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना के बाद एबीवीपी ने सिविक सेंटर स्थित एमसीडी ऑफिस में हल्ला बोल दिया है. छात्रों ने हादसे के लिए एमसीडी अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की है. सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.
सत्य निकेतन हादसे से भड़के एबीवीपी के छात्रों में एमसीडी के दफ्तर में हल्ला बोल दिया है.
सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस दर्दनाक घटना से बौखलाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से सिविल सेंटर स्थिति दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ऑफिस में हल्ला बोल दिया है. बताया जा रहा है मौके पर मौजूद एवीबीपी के छात्रों ने एमसीडी के ऑफिस में भारी तोड़फोड़ की है. साथ ही, वह एमसीडी कमिश्नर को इस हादसे का जिम्मेदार मानते हुए उनके इस्तीफे पर अड़े हुए हैं.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का नतीजा है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एमसीडी के खिलाफ नारेबाजी की और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर इमारतों की समय पर जांच की जाती और नियमों का सही तरीके से पालन कराया जाता तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था. एबीवीपी ने मांग की कि इस मामले की जिम्मेदारी तय की जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए.
प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर स्थित एमसीडी ऑफिस के बाहर काफी हंगामा देखने को भी मिला. जानकारी के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने एमसीडी ऑफिस परिसर में तोड़फोड़ भी की. इसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे को लेकर है. एबीवीपी का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण, जर्जर इमारतों और बिल्डिंग सुरक्षा से जुड़े मामलों में एमसीडी की जवाबदेही तय होनी चाहिए.
इस बीच सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया. हताहत लोगों की मदद के लिए टीमें मौके पर तैनात की गईं हैं. सत्य निकेतन की इस घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली में पुरानी और कमजोर इमारतों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें
