Last Updated:
जंतर-मंतर पर छात्र कार्यकर्ता के पिता के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी पुलिस कस्टडी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. भारद्वाज की ओर से अदालत में याचिका दायर कर हिरासत को पूरी तरह अवैध करार दिया गया है. चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुवाई वाली बेंच के सामने उनके वकील ने मामले का मेंशन करते हुए तुरंत दखल की गुहार लगाई.
स्वतंत्र भारद्वाज की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. उनकी ओर से हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई है. याचिका में उनकी हिरासत और गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है. स्वतंत्र भारद्वाज के वकील ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया. वकील की ओर से अदालत को बताया गया कि भारद्वाज पिछले कुछ दिनों से हिरासत में हैं और मामले में तत्काल सुनवाई की जरूरत है. इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर आज ही सुनवाई करने पर सहमति जताई.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें
