जवानी को रोककर रखेगी ये दवा, रिसर्च में हैरअंगेज परिणाम, वैज्ञानिक भी हैरान

Last Updated:

Anti-Aging Pill: वैज्ञानिकों ने प्रयोग करते-करते एक ऐसी दवा की खोज कर ली है जिससे जवानी की रफ्तार थम जाती है. खास बात यह है कि यह दवा बनाई नहीं गई है बल्कि पहले से मौजूद है. यह दवा लंग्स की बीमारी में इस्तेमाल होती है जिसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से दी जाती है. हालांकि ट्रायल अभी सीमित है लेकिन भविष्य में इसके हैरान करने वाले परिणाम आने की उम्मीद है.

एंटी-एजिंग दवा की खोज.

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों की एक ऐसी बीमारी है जो अब तक लाइलाज है. इस बीमारी में लंग्स के टिशूज बेहद सख्त हो जाते हैं जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है. पर वैज्ञानिकों ने पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से बनाया गया है. अभी यह दवा बाजार में नहीं है और इसका ट्रायल चल रहा है. लेकिन वैज्ञानिकों ने इसके साथ एक और खोज कर ली है. वैज्ञानिकों का दावा है कि इस दवा में एंटी-एजिंग गुण भी है. यानी यह जवानी की रफ्तार को रोकने में सक्षम है. इसका साधारण मतलब यह है कि इस दवा को खाने से शरीर में बायलॉजिकल उम्र की रफ्तार कम हो सकती है. जैसे 30 साल की उम्र हार्ट या लिवर में जितनी क्षमता होती है वह 60 साल में भी रहेगा. इस दवा को इंसिलिको मेडिसीन कंपनी ने बनाई है.

एंटी-एजिंग दवा की खोज.

दो ट्रायल में शानदार परिणाम

नेचर जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ट्रायल का अभी दो चरण पूरा हुआ है जिसमें सकारात्मक परिणाम आया है. अभी दो ट्रायल और होने हैं लेकिन अब तक जो ट्रायल हुए हैं उनमें एजिंग क्लॉक ऐसा टूल है किसी व्यक्ति के शरीर के बायलॉजिक उम्र का अंदाजा लगता है. इसमें उम्र के हिसाब से नहीं बल्कि शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कोशिकाओं और टिशूज की क्षमता पर उम्र को मापा जाता है. इस अध्ययन में एजिंग क्लॉक के 6 पैमाने का अध्ययन किया गया. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और चीन के पीकिंग यूनिवर्सिटी द्वारा इसके मानदंडों को तय किया गया है. एआई ड्रग डिस्कवरी स्टार्टअप के सीईओ एलेक्स जावोरोंकोव ने बताया कि यदि आपकी बायलॉजिकल आयु कम है, तो इसका सीधा मतलब है कि आपकी मृत्यु देर से होने की संभावना होती है. हालांकि उन्होंने आगाह किया कि ये परिणाम अभी शुरुआती हैं और लोगों के बड़े समूह पर इस दवा के दीर्घकालिक हेल्थ पर असर का आकलन करना अभी बाकी है. यह अध्ययन अभी सिर्फ 42 लोगों पर किया गया.

दवाओं के दोहरे इस्तेमाल पर रिसर्च

रिपोर्ट के मुताबिक उम्र को धीमा करने वाली दवा पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं लेकिन नई एंटी-एंजिंग दवाओं को विकसित करने के प्रयास अक्सर असफल रहे हैं. जो दवाइयां पहले से इस्तेमाल हो रही है उनका भी दीर्घकालीन रिसर्च नहीं है. हालांकि जब से मोटापे को कम करने वाली दवा जीएलपी-1 आई है. इस क्षेत्र में रिसर्च बढ़ गई है. इन दवाओं को अब सिर्फ वजन घटाने या शुगर कम करने तक सीमित भाव से नहीं देखा जा रहा है. अब जिन दवाओं का इस्तेमाल पहले से हो रही है उनके दोहरे फायदों पर ज्यादा रिसर्च होने लगी है. बड़ी-बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियां इस क्षेत्र में तेजी से अपनी रुचि दिखा रही हैं. इंसिलिको जैसी कंपनियों ने ऐसी दोहरे फायदे वाली दवाओं पर ध्यान देने का फैसला किया है, जो उम्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने के साथ-साथ लोगों की उम्र को बढ़ाने में भी मदद करती हैं. यह हालिया अध्ययन ट्रायल 2 के परीक्षण का हिस्सा है, जिसमें इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी में रेंटोसर्टिब दवा कितनी असरदार है, यह भी मापा गया. फिलहाल चीन में फेफड़ों की इस असाध्य बीमारी के इलाज के लिए इस दवा का अंतिम चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है.

उम्र की रफ्तार कैसे कम करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नेशनल सेंटर फॉर एजिंग के पूर्व डायरेक्टर डॉ. प्रसून चटर्जी कहते हैं कि जब विज्ञान का विकास इतना अधिक नहीं था तब भी हमारे ऋषि मुनि सौ-सौ साल तक जीवित रहते थे. ऐसे में यदि आप कुदरती तौर पर लंबी उम्र जीना चाहते हैं तो सिर्फ 7 काम कर लीजिए. सबसे पहले कम भोजन कीजिए और शाम होते ही डिनर कर लीजिए. इसके साथ ही रोज एक्सरसाइज कीजिए. कम से दो किलोमीटर रोज चलिए. यदि जवान है तो रनिंग कीजिए. खाने पीने में पुराने जमाने के लोगों की तरह भोजन कीजिए. मोटे अनाज, हरी सब्जियां, फल, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कीजिए. रोज लोगों के साथ संवाद कीजिए और घुलमिल कर रहिए. अपने परिवार से जुड़े रहिए. नए-नए दोस्त बनाइए और नई नई चीजें सीखते रहिए. तनाव को दूर भगाइए और पर्याप्त नींद लीजिए.

About the Author

लक्ष्मी नारायण

मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता के हर विधा में माहिर हैं. भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांपने की अद्भुत कला उनके अंदर समाहि…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *