नोएडा में रिटायर्ड IAS राकेश मेहता की मौत, किराए के फ्लैट में मिला शव

Last Updated:

Noida Latest News: नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश मेहता की मौत का मामला सामने आया है. उनका शव फेज-2 थाना क्षेत्र की केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी स्थित किराए के फ्लैट में पंखे से लटका मिला. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया गया है.

रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश मेहता.

नोएडा: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश मेहता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उनका शव नोएडा के केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी स्थित किराए के फ्लैट में पंखे से लटका मिला. घटना रविवार की बताई जा रही है. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राकेश मेहता लंबे समय से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि वह हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, शुगर और ट्रीमोर जैसी बीमारियों से परेशान थे. सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया.

कई साल से नोएडा में अकेले रह रहे थे
रिटायर्ड IAS अधिकारी कई वर्षों से नोएडा में अकेले रह रहे थे. शनिवार को उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद रविवार को जब पत्नी ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की. लगातार फोन करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उनकी पत्नी ने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड से फ्लैट पर जाकर देखने के लिए कहा. सिक्योरिटी गार्ड जब फ्लैट पर पहुंचा तो अंदर राकेश मेहता का शव पंखे से लटका मिला.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मौके से मिले सुसाइड नोट को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह पूरा मामला नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र का है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रिटायर्ड IAS अधिकारी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया. शुरुआती जानकारी में बीमारी को आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *