Last Updated:
Sugar Storage Tips: वैसे अभी तक मानसून का मौसम पूरी तरीक़े से विदा नहीं हुआ है अभी भी कुछ इलाकों में बारिश हो रहीं हैं. इस वातावरण में नमी बढ़ने के कारण किचन में रखी चीनी यानी शक्कर में अक्सर नमी आने लगती है. कई बार इसी वजह से चीनी गीली होकर चिपचिपी हो जाती है और उसमें चींटियां या छोटे कीड़े भी पहुंच जाते हैं.
भीलवाड़ा- वैसे अभी तक मानसून का मौसम पूरी तरीक़े से विदा नहीं हुआ है अभी भी कुछ इलाकों में बारिश हो रहीं हैं. इस वातावरण में नमी बढ़ने के कारण किचन में रखी चीनी यानी शक्कर में अक्सर नमी आने लगती है. कई बार इसी वजह से चीनी गीली होकर चिपचिपी हो जाती है और उसमें चींटियां या छोटे कीड़े भी पहुंच जाते हैं. आपके घर में भी बरसात के दिनों में चीनी को लेकर ऐसी समस्या होती है, तो इसे सही तरीके से स्टोर करके काफी हद तक बचाया जा सकता है.
चीनी को हमेशा एयरटाइट और पूरी तरह सूखे कंटेनर में रखना चाहिए. प्लास्टिक या कांच के ऐसे डिब्बे का इस्तेमाल करें जिसका ढक्कन अच्छी तरह बंद होता हो और उसमें हवा या नमी जाने की गुंजाइश न हो. चीनी निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें क्योंकि गीला चम्मच कंटेनर के अंदर नमी पहुंचा सकता है. डिब्बे को सिंक,पानी के स्रोत या भाप वाली जगह से दूर रखना भी जरूरी है.
चींटियों से बचाने के लिए चीनी का डिब्बा किचन के ऐसे स्थान पर रखें जहां आसपास खाने-पीने की चीजें गिरी हुई न हों. डिब्बे के बाहर या शेल्फ पर चीनी गिर जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें क्योंकि मिठास चींटियों को आकर्षित करती है. शेल्फ और किचन प्लेटफॉर्म की नियमित सफाई करने से भी चींटियों के आने की संभावना कम की जा सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर चीनी में नमी आने की समस्या बार-बार होती है तो उसे एक साथ बहुत ज्यादा मात्रा में स्टोर करने के बजाय जरूरत के मुताबिक कम मात्रा में रखना बेहतर है. साथ ही डिब्बे को समय-समय पर खोलकर चीनी की स्थिति जांचते रहें. यदि चीनी में बदबू, फफूंद, असामान्य रंग या कीड़ों का स्पष्ट संक्रमण दिखाई दे तो उसे खाने में इस्तेमाल करने के बजाय फेंक देना ही सुरक्षित है.
बरसात में चीनी को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका सूखा कंटेनर, एयरटाइट ढक्कन, सूखा चम्मच और सही जगह पर स्टोरेज हैं. इसके साथ किचन को साफ और सूखा रखने पर चींटियों व दूसरे छोटे कीड़ों की समस्या भी काफी कम हो सकती है. हालांकि घरेलू चीजों को चीनी के अंदर डालने से बचना चाहिए क्योंकि इससे खाद्य सामग्री की स्वच्छता और स्वाद प्रभावित हो सकता है.
