Last Updated:
How To Grow Clove In Pots: एलोवेरा का उपयोग करके आप न केवल लौंग के पौधे की जड़ों को मजबूती दे सकते हैं, बल्कि घर की बालकनी या टेरेस पर ही इसकी पैदावार भी बम्पर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं गार्डनिंग का ये आसान और असरदार तरीका.
एलोवेरा का एक और फायदा यह है कि यह मिट्टी में नमी को बरकरार रखने में मदद करता है.
Grow Cloves with Aloe Vera : क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद छोटी सी लौंग (Cloves) न केवल जायका बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना भी है? अक्सर लोग सोचते हैं कि लौंग को घर के बगीचे में उगाना नामुमकिन है, क्योंकि इसके लिए विशेष वातावरण की जरूरत होती है. लेकिन कुछ गार्डनिंग हैक्स ने इसे संभव बना दिया है. आज हम एक ऐसी तकनीक के बारे में बात करेंगे जिसमें आपके घर में लगा ‘एलोवेरा’ (Aloe Vera) मुख्य भूमिका निभाएगा. एलोवेरा का उपयोग करके आप न केवल लौंग के पौधे की जड़ों को मजबूती दे सकते हैं, बल्कि घर की बालकनी या टेरेस पर ही इसकी पैदावार भी बम्पर कर सकते हैं.
एलोवेरा का एक और फायदा यह है कि यह मिट्टी में नमी को बरकरार रखने में मदद करता है.
क्या है नेचुरल रूटिंग हार्मोन (Natural Rooting Hormone)-
लौंग उगाने में सबसे बड़ी चुनौती बीज या कटिंग का अंकुरण (Germination) होती है. यहीं पर एलोवेरा काम आता है. एलोवेरा जेल एक नेचुरल रूटिंग हार्मोन की तरह काम करता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण नाजुक जड़ों को सड़ने से बचाते हैं. जब आप लौंग की कटिंग या बीज को एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) के साथ मिट्टी में लगाते हैं, तो यह जड़ों को तेजी से फैलने में मदद करता है और पौधे को शुरुआती शॉक (Transplant Shock) से बचाता है.
View this post on Instagram
