अगर 11 से 13 सितंबर के बीच नोएडा-गाजियाबाद से जाना है दिल्ली तो जान लें रूट डायवर्जन, कहां बंद हो सकते हैं रास्ते

Last Updated:

दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के कारण नोएडा और मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और मध्य क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले लोगों के साथ-साथ द्वारका से धौला कुआं, हवाई अड्डे और दक्षिण दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले लोगों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना है. यातायात पुलिस ने राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है. सम्मेलन की व्यवस्था के लिए लगभग 4,800 यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है.

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले रूट पर हो सकता है डायवर्जन. (AI ईमेज)

नोएडाः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन चलने वाला है. इसके चलते जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है. साथ ही कुछ खास रास्तों को बंद कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप नोएडा या गाजियाबाद से दिल्ली जाते हैं या दिल्ली जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह जान लीजिए कि किन-किन रास्तों में आपको समस्या हो सकती है. साथ ही यह भी जान लीजिए कि किन सड़कों पर रूट डायवर्ट किया गया है. बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 35 से ज्यादा सड़कों पर नियंत्रण और 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं.

आइए जानते हैं कि दिल्ली जाते वक्त किन इलाकों में दिक्कत ज्यादा हो सकती है
कालिंदी कुंज-ओखला-सरिता विहार
मथुरा रोड
प्रगति मैदान
आश्रम-लोधी रोड
इंडिया गेट-सी-हेक्सागन
तिलक मार्ग
बाराखंबा रोड
जनपथ और आसपास का कनॉट प्लेस क्षेत्र

मथुरा रोड से भारत मंडपम तक जाने वाले रूट पर रुक सकता है ट्रैफिक
बता दें कि मथुरा रोड से भारत मंडपम की तरफ जाने वाले रूट पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है. गाजियाबाद से आने वालों को मुख्य रूप से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-रिंग रोड व आईटीओ-सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाते वक्त परेशानी हो सकती है. खासतौर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अक्षरधाम/आईटीओ की ओर, आईटीओ-रिंग रोड, राजघाट/बहादुर शाह जफर मार्ग, प्रगति मैदान-भारत मंडपम, मथुरा रोड और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग जैसे रास्तों पर वीआईपी काफिलों के वक्त अचानक ट्रैफिक रोका जा सकता है. वैसे सही तो यह होगा कि अगर बहुत जरूर काम नहीं है तो 11-13 सितंबर के दौरान मध्य दिल्ली जाने से बचना ही बेहतर है. दिल्ली पुलिस ने भी गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह दी है.

घंटों जाम में फंस रहे हैं दिल्लीवासी
दिल्लीवासियों को ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अपेक्षित यातायात समस्याओं की झलक अभी से दिखने लगी है. गाड़ियों के काफिले की आवाजाही की ‘रिहर्सल’ के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है. उनका दावा है कि चंद मिनटों में पूरे होने वाले रास्ते को तय करने में घंटों का वक्त लग रहा है. यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित होगा, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही से जुड़े यातायात प्रतिबंध 10 सितंबर से लगने शुरू हो जाएंगे और इनके लगभग 14 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है.

35 से अधिक सड़कों पर होगा रूट डायवर्जन
दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहनों के काफिले की आवाजाही की रिहर्सल से पहले बुधवार को एक परामर्श जारी कर शहर की 35 से अधिक सड़कों पर मार्ग परिवर्तन और यातायात प्रतिबंधों की जानकारी दी. यातायात पुलिस के मुताबिक, रिहर्सल बुधवार शाम सात बजे से रात 10 बजे तक होगी. परामर्श के अनुसार, मध्य, दक्षिण, पूर्व और नयी दिल्ली क्षेत्रों में प्रमुख सड़कों पर 22 स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *