Last Updated:
बीजेपी नेता अनिल कसाना, ईश्वर मावी और विनोद बंसल ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं और बाकायदा पुलिस कमिश्नर के सामने शिकायत दर्ज कराई है. इन लोगों ने विधायक से अपनी जान को खतरा भी बताया है.
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ शिकायत.
गाजियाबाद : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज तीन बीजेपी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है. बीजेपी नेता अनिल कसाना, ईश्वर मावी और विनोद बंसल ने शिकायत की. इसमें विधायक पर जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, अभद्रता करने, गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया. तीनों का कहना है 5 सितंबर के शाम लोनी के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये पूरा विवाद हुआ.
तीनों बीजेपी नेताओं का आरोप है कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने सात करीब 10 से 15 लोगों को लेकर पहुंचे और उन्हें धमकी दी. तीनों बीजेपी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुकदमा दर्ज करने को कहा. सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है.
तीनों नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘ये जो लड़ाई है, ये समाज के प्रति वर्सिस नंदकिशोर है, जो समाज के लोगों को नीचा दिखाना चाहते हैं और अपने आप को लोनी का शहंशाह दिखाना चाहते हैं. उनके बीच में लड़ाई है. वहां इतनी बड़ी कोई बात नहीं थी. वहां सिर्फ एक कॉन्फ्रेंस थी, जिसमें प्रेस वार्ता में प्रेस पुलिस वालों ने सब समाज के लोगों को बुलाया हुआ था और वहां बात किसी के खिलाफ़ नहीं थी.
उन्होंने कहा कि सब सर्व समाज एक बात उठा रहा था कि जिस तरीके की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जो ये लड़ाई चल रही है इसको शांत कैसे किया जाए? उसी दौरान वहां के जनप्रतिनिधि आते हैं और वहां सब लोगों को गंदी गंदी गालियां देते हैं.
About the Author
Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…
और पढ़ें
