Last Updated:
DUSU President Salary and Facilities: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है. तैयारियों के बीच लोग जानना चाहते हैं कि क्या डूसू अध्यक्ष को सैलरी और सरकारी सुविधाएं मिलती हैं? जानिए इसका सच, साथ ही डूसू चुनाव 2026 की तारीखें और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम.
DUSU President Salary: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष का रुतबा शानदार होता है
नई दिल्ली (DUSU President Salary and Facilities). दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव देश की छात्र राजनीति का सबसे बड़ा अखाड़ा माने जाते हैं. यहां की राजनीति की चमक-दमक देखकर अक्सर आम लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इन पदों पर बैठने वाले छात्र नेताओं को सैलरी या सरकारी सुविधाएं मिलती हैं? बेहतरीन जलवे, गाड़ियों के काफिले और हवाबाजी देखकर लगता है कि जैसे यह किसी मंत्री या बड़े अधिकारी का पद हो. लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल अलग है.
DUSU President Salary: क्या डूसू अध्यक्ष को सैलरी मिलती है?
डूसू अध्यक्ष की सैलरी कितनी होती है?
अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि डूसू अध्यक्ष को सरकार या यूनिवर्सिटी की तरफ से भारी-भरकम सैलरी मिलती है या नहीं. डूसू प्रेसिडेंट या किसी भी पदाधिकारी को कोई नियमित मासिक वेतन, फिक्स्ड स्टाइपेंड या सरकारी पे-स्केल नहीं मिलता है. यह कोई सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि छात्रों की तरफ से चुना गया एक प्रतिनिधि पद है. हालांकि, व्यक्तिगत आय या सैलरी न मिलने के बावजूद इस पद का रसूख और राजनीतिक वजन किसी वीआईपी से कम नहीं होता है.
डूसू अध्यक्ष को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
सैलरी न होने के बावजूद डूसू अध्यक्ष को विश्वविद्यालय परिसर में कई तरह की सुविधाएं और अधिकार मिलते हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर ऑफिशियल ऑफिस स्पेस, प्रशासनिक बैठकों में स्टूडेंट्स की तरफ से हिस्सेदारी और छात्र कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक सहयोग मिलता है. इसके अलावा, यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ सीधे संवाद करने की ताकत और भारी सोशल मीडिया रीच इस पद की सबसे बड़ी यूएसपी होती है.
डूसू चुनाव 2026 की तारीखें और इस बार का चुनावी रण
डूसू चुनाव 2026 के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत 18 सितंबर 2026 को वोट डाले जाएंगे और अगले दिन यानी 19 सितंबर 2026 को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस बार चुनाव प्रचार में कई नियम बदले गए हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 में पिछले साल वाला 1 लाख रुपये का सिक्योरिटी बॉन्ड हटा दिया गया है. इससे उम्मीदवारों पर आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा.
डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और प्रमुख पार्टियां
इस साल डूसू अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. इसमें कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य दलों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
- यश डबास: एबीवीपी (ABVP) की तरफ से प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार हैं. ये बौद्ध अध्ययन विभाग से मास्टर की पढ़ाई कर रहे हैं.
- विजय शंकर मीणा: एनएसयूआई (NSUI) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं और वह भी बौद्ध अध्ययन विभाग के छात्र हैं.
- अनन्या रतूरी: एआईएसए और एसएफआई (AISA-SFI) के वामपंथी गठबंधन की साझा उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद की रेस में हैं.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें
