दिल्ली का खास कैफे जिसे चला रहे हैं वे युवा जो देख नहीं सकते…खाना ही नहीं इनका हौसला भी जीत लेगा दिल

होमफोटोDelhi

दिल्ली का खास कैफे जिसे चला रहे हैं वे युवा जो देख नहीं सकते- कैफे बियॉन्ड आइज

Last Updated:

Delhi Unique Cafe: दिल्ली में यूं तो बहुत से कैफे हैं पर कैफे बियॉन्ड आइज की बात ही अलग है क्योंकि इसे ज्यादातर ऐसे युवा चला रहे हैं जो देख नहीं सकते. यहां का खाना, एंबियांस तो एक अलग अनुभव देता ही है साथ ही इन युवाओं का हौसला देखकर भी उम्मीदों को पंख लग जाते हैं.

दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच एक ऐसी जगह भी है, जो सिर्फ खाने-पीने के लिए नहीं बल्कि एक नई सोच के लिए जानी जाती है. यह है कैफे बियांड आइज, जहां काम करने वाले ज्यादातर युवा दृष्टिबाधित हैं. यहां पहुंचते ही आपको एहसास होगा कि जिंदगी को महसूस करने के लिए सिर्फ आंखें ही जरूरी नहीं होती, हौसला और आत्मविश्वास भी बहुत मायने रखता है.

इस कैफे की सबसे खास बात यह है कि यहां कॉफी बनाने, ऑर्डर लेने और ग्राहकों को सर्व करने तक का काम दृष्टिबाधित युवा खुद संभालते हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और ट्रेनिंग के दम पर यह साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकती. हर काम यहां बेहद आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ किया जाता है.

यहां का खाना भी काफी टेस्टी होता है. जिन लोगों ने एक बार यहां के स्नैक चखे हैं, वे बार-बार यहां आना चाहते हैं. सबसे बड़ी बात है कि इतना अच्छा माहौल, इतना टेस्टी खाना वो भी बजट में. यहां आपको बहुत पैसे नहीं खर्च करने होंगे. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां आने वाले लोग सिर्फ खाने का स्वाद लेने नहीं आते, बल्कि एक अलग अनुभव लेकर जाते हैं. ग्राहक बताते हैं कि इस जगह का माहौल बाकी कैफे से काफी अलग है. यहां बैठकर लोगों को समझ आता है कि आत्मनिर्भरता क्या होती है और कैसे चुनौतियों के बावजूद लोग अपने सपनों को सच कर रहे हैं.

अगर आप दिल्ली में कुछ नया और अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो यह कैफे आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. यहां कॉफी के साथ एक ऐसी कहानी भी मिलती है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. हर कप में मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों का स्वाद महसूस होता है.

अगर आप सोच रहे हैं कि यह खास अनुभव आपकी जेब पर भारी पड़ेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. यहां मिलने वाले स्नैक्स और ड्रिंक्स काफी बजट फ्रेंडली हैं. कैफे के स्पेशल मेन्यू में दिल्ली पापड़ी चाट और इंडियन टैकोस 50 रुपये, बॉम्बे पाव भाजी 70 रुपये, जबकि तर्कारी बिरयानी और कप ओ भेल पूरी 100 रुपये में मिल रही है. वहीं गर्मी में राहत देने के लिए चार्ड आम पन्ना 50 रुपये में उपलब्ध है. कम कीमत में स्वाद और एक प्रेरणादायक अनुभव यही इस कैफे को और खास बनाता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *