उधर से फोन करते रह गए भाई, इधर खामोश हो चुकी थी जिंदगी, वसंतकुंज के होटल में मृत मिले Air India के पायलट

होमताजा खबरDelhi

फोन करते रहे भाई, इधर खामोश हो चुकी थी जिंदगी, होटल Air India के पायलट की मौत

Last Updated:

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक पांच सितारा होटल में एयर इंडिया के पायलट कैप्टन सनी असलाडेकर की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह बोइंग 787 कन्वर्जन ट्रेनिंग के लिए दिल्ली आए थे और 10 सितंबर को होटल में चेक-इन किया था. 11 सितंबर को भाई ने उन्हें फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला. इसके बाद होटल प्रबंधन को सूचना दी गई. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे मास्टर की से खोला गया. पायलट कमरे में बेहोश मिले. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है.

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल में एयर इंडिया के पायलट कैप्टन सनी असलाडेकर की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. (एआई इमेज)

नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक पांच सितारा होटल के कमरे में एयर इंडिया के एक पायलट की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान कैप्टन सनी असलाडेकर के रूप में हुई है. कैप्टन सनी असलाडेकर ने 10 सितंबर को वसंत कुंज स्थित पांच सितारा होटल द ग्रैंड में चेकइन किया था. वह बोइंग 787 के कन्वर्जन ट्रेनिंग के लिए दिल्‍ली आए थे. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है. पुलिस को पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है.

भाई ने फोन किया, लेकिन नहीं मिला जवाब

  1. पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को सनी के भाई ने उन्हें फोन किया. कई बार फोन करने के बावजूद जब उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो भाई को चिंता हुई. इसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन से संपर्क किया और सनी के बारे में जानकारी लेने को कहा.
  2. होटल के मैनेजर ने इसके बाद सनी के कमरे में जाकर स्थिति देखने की कोशिश की. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद होटल के मास्टर की की मदद से कमरे को खोला गया.
  3. कमरा खुलने पर सनी अंदर बेहोशी की हालत में पड़े मिले. होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद, सनी को तत्‍काल समीप के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया.
  4. पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को वसंत कुंज नॉर्थ थाने में होटल में एक गेस्ट की तबीयत खराब होने को लेकर पीसीआर कॉल मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम होटल पहुंची थी.
  5. पुलिस टीम ने सनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया.
  6. क्राइम टीम ने होटल के कमरे का निरीक्षण किया और वहां से ऐसे सबूत जुटाने की कोशिश की, जो मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद कर सकें.

कमरे की जांच के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस ने होटल के कमरे की जांच की और यह पता लगाने की कोशिश शुरू की कि पायलट की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है. 12 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में सनी असलाडेकर का पोस्टमार्टम कराया गया. हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की अंतिम वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी. पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण अंतिम मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगा.

बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत इनक्वेस्ट कार्रवाई की जा रही है. जांच अधिकारी पायलट की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल कर रहे हैं. पुलिस होटल में उनके ठहरने, कमरे की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है. साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों से मिली जानकारी को भी जांच में शामिल किया जा रहा है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *