हवा में कांप उठा एअर इंडिया का विमान, भोपाल से दिल्ली जा रही AI1886 फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

होमताजा खबरदेश

भोपाल से दिल्ली जाने के बजाय जयपुर पहुंच गई एअर इंडिया की फ्लाइट

Last Updated:

भोपाल से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान में पहुंचते ही विमान के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने हवा में जान जोखिम में डालने के बजाय फौरन सूझबूझ दिखाई और दिल्ली जाने के बजाय रूट बदलकर विमान का रुख राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया.

एअर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई. (फाइल फोटो)

भोपाल से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट AI1886 को रविवार सुबह तकनीकी खराबी की सूचना के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के इंजन में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद पायलट ने विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया. इसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

जानकारी के मुताबिक, AI1886 ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8:47 बजे उड़ान भरी. विमान का निर्धारित टेकऑफ समय सुबह 8:25 बजे था. इसे करीब 9:55 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या की सूचना सामने आने के बाद विमान का रूट बदल दिया गया और इसे जयपुर भेजा गया.

विमान के जयपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फिलहाल विमान में सवार यात्रियों और क्रू की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है. विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह और लैंडिंग के बाद की स्थिति की जांच की जा रही है.

इससे पहले, बीते 11 सितंबर को नागपुर से हैदराबाद जा रही IndiGo की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण वापस नागपुर लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, ATR 72 विमान VT-IYO ने सुबह करीब 8:30 बजे नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. टेकऑफ के कुछ देर बाद पायलट्स ने विमान में तकनीकी समस्या नोटिस की.

सुरक्षा को देखते हुए पायलट्स ने फ्लाइट को आगे ले जाने के बजाय विमान को नागपुर एयरपोर्ट वापस लाने का फैसला किया. विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. यात्रियों को दूसरी IndiGo फ्लाइट में शिफ्ट किया गया, जिससे उन्हें करीब 11:15 बजे हैदराबाद के लिए रवाना किया गया. वहीं, तकनीकी खराबी वाले विमान को ग्राउंड कर उसकी जांच शुरू कर दी गई है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *