राघव चड्ढा की तस्वीरें देख खुद को रोक नहीं पाईं परिणीति चोपड़ा, कमेंट कर लुटाया प्यार

Last Updated:

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा की उज्बेकिस्तान दौरे की पोस्ट पर ‘लव’ कमेंट किया. राघव ने समरकंद में कॉन्फ्रेंस और ताशकंद में छात्रों से बातचीत की तस्वीरें साझा कीं.

फोटो साभार: Insta/raghavchadha88

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं. दोनों की शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं. उनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा फैंस का ध्यान खींच लेती है. अब एक बार फिर परिणीति ने राघव की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया है.

दरअसल राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया उज्बेकिस्तान दौरे की कई तस्वीरें शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने समरकंद में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और ताशकंद में छात्रों से बातचीत भी की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उज्बेकिस्तान की मेरी हाल की विजिट की कुछ खास बातें, समरकंद में कॉन्फ्रेंस से लेकर ताशकंद में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत और बीच-बीच में दोनों शहरों को देखने के कुछ पल, यह एक शानदार विजिट थी. ताशकंद और समरकंद दोनों का इतिहास बहुत पुराना है, हर एक की अपनी एक खासियत है. मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे रास्ते में दोनों का थोड़ा-थोड़ा अनुभव करने का मौका मिला.”

राघव ने किया पोस्ट
राघव की इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, ‘लव’ परिणीति इससे पहले भी कई मौकों पर राघव की तारीफ और उनके लिए अपना प्यार सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रही हैं. दोनों के पोस्ट और एक-दूसरे के लिए किए गए कमेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *