एयरपोर्ट पर पैसेंजसर के बैग से निकला 'शौक', पहले झेलनी पड़ी खुलेआम फजीहत, फिर लगी ₹47 लाख की चपत

होमताजा खबरदेश

एयरपोर्ट पर बैग से निकला ‘शौक’, पहले झेली खुलेआम फजीहत, फिर लगी ₹47 लाख की चपत

Last Updated:

Delhi Airport News: दोहा से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे दो पैसेंजर्स को उनका शौक भारी पड़ गया. इतना ही नहीं, इस शौक से जुड़े नियमों की जानकारी न होने की वजह से दोनों को एक झटके में करीब 47 लाख रुपए की चपत लग गई. क्‍या है पूरा मामला और किस शौक की वजह से दोनों कानूनी शिकंजे में फंसे, जानने के लिए पढ़ें पूरी कहानी.

एयरपोर्ट पर पैसेंजर के बैग से निकला शौक 47 लाख रुपए की चपत लगा गया.

Airport News. आपके तरह-तरह के शौक अच्‍छे हो सकते हैं, पर उनको पूरा करने से पहले उसने जुड़े नियमों की पड़ताल जरूर कर लें. कहीं ऐसा ना हो कि आपका यह शौक आपके लिए बड़ी कानूनी अड़चन पैदा कर दें. दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आए दो पैसेंजर्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. इन पैसेंजर्स का एक शौक नकेवल उनके लिए मुसीबत का सबस बन गया, बल्कि उनको करीब 47 लाख रुपए की चपत भी लग गई.

दरअसल, दोनों पैसेंजर दोहा से आने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट QR-578 से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पहुंचे थे. चूंकि कस्‍टम की नजर में दोहा एक सेंसिटिव सेक्‍टर के अंतर्गत आता है, लिहाजा इस फ्लाइट से आने वाले पैसेंजर्स पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की खास नजर थी. ये दोनों पैसेजर जैसे ही कस्‍टम के ग्रीन चैनल पर पहुंचे तो वहां मौजूद एआईयू के अफसरों ने उनको अपना बैग एक्‍स-रे मशीन में डालने के लिए कहा.

फिजिकल चेक के दौरान सामने आया हैरान करने वाला नजारा

  1. वहीं, स्‍कैनिंग के दौरान स्‍क्रीन पर जो इमेज नजर आई, उसे देखने के बाद एआईयू अफसरों की नजर ठहर सी गई. उन्‍होंने तत्‍काल बैगेज को अपने कब्‍जे में ले लिया और पैसेंजर से उसे खोलकर फिजिकल चेक कराने के लिए कहा.
  2. फिजिकल चेक के दौरान उसके भीतर से ढेर सारे सिक्‍के बरामद किए गए. इन सिक्‍कों में कुछ सिक्‍के सोने के थे, जबकि बाकी सभी चांदी के थे. इस सिक्‍कों के बारे में जब पूछताछ की गई तो दोनों पैसेंजर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.
  3. साथ ही, इस सिक्‍कों से जुड़ा कोई भी दस्‍तावेज इन पैसेंजर के पास नहीं था. जांच के दौरान एआईयू के अफसरों ने पाया कि बैगेज में कुल 484 चांदी के और एक सोने का सिक्‍का था, जिनका भार करीब 20.883 ग्राम था.
  4. इसमें से 134 चांदी के सिक्‍के ऐसे थे, जिन्‍हें प्राचीन और पुरातात्विक महत्व का पाया गया. इसके बाद, एआईयू ने बरामद हुए सभी सिक्‍कों को जब्‍त कर लिया. जब्‍त किए गए सिक्‍कों की कीमत करीब 47.16 लाख रुपए आंकी गई है.
दोहा से आए दो पैसेंजर्स के कब्‍जे से 47 लाख रुपए कीमत के सिक्‍के बरामद किए गए हैं.

किसके लिए दोहा से दिल्‍ली आए थे ये सिक्‍के

अब एआईयू के अफसर दोनों पैसेंजर्स से पूछताछ कर यह पता करने की कोशिश कर रहे है कि इन सिक्‍कों को किस मकसद से दोनों पैसेंजर दोहा से लेकर दिल्‍ली आए थे. दिल्‍ली में इन सिक्‍कों को किसी के सुपुर्द किया जाना था, या फिर उनका कुछ और मकसद था. ये दोनों पैसेंजर तो अब कानून की शिकंजे में तो फंस चुके हैं, पर आपको यही सलाह है कि यदि आप भी पुराने सिक्‍कों का शौक रखते है और उनको लेकर हवाई यात्रा करने वाले हैं, तो उनसे जुड़े नियमों के बारे में जरूर पता कर लें.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *