शानदार नौकरी, बढ़िया सैलरी और VVIP ठाठ, राष्ट्रपति की एडीसी नव्या शेखावत को क्या-क्या मिलता है?

Last Updated:

President ADC Major Navya Shekhawat Salary: राजस्थान की बेटी और देश की पहली महिला आर्मी एडीसी मेजर नव्या शेखावत की सैलरी कितनी है? फिक्स वेतन के साथ ही उन्हें कई वीवीआईपी सुविधाएं भी मिलती हैं. जानिए मेजर रैंक के अधिकारी को को मिलने वाले सभी लाभों की हर डिटेल.

Major Navya Shekhawat Salary: मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति की पहली महिला एडीसी हैं

नई दिल्ली (ADC Navya Shekhawat Salary). देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान और प्रोटोकॉल की बात करें तो राष्ट्रपति के एडीसी यानी सैन्य सचिव की भूमिका सबसे खास मानी जाती है. राजस्थान के सीकर जिले की मेजर नव्या शेखावत ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने देश की पहली महिला आर्मी अफसर के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एडीसी के रूप में कमान संभाली है. UPSC CDS परीक्षा पास कर OTA चेन्नई से ट्रेनिंग लेने वाली नव्या ने महज 5 साल के सैन्य सफर में यह मुकाम हासिल किया है.

मेजर नव्या शेखावत की नियुक्ति भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं के बढ़ते कदम और उनकी काबिलियत का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है. मिलिट्री एडीसी का पद केवल दिखने में फॉर्मल या ग्लैमरस नहीं होता, बल्कि यह देश के सबसे सख्त और जिम्मेदार दायित्वों में से एक है. राष्ट्रपति के कुल 5 एडीसी में सेना, नौसेना और वायुसेना के चुनिंदा और सबसे बेहतरीन अधिकारी शामिल रहते हैं. इनमें से 3 आर्मी से होते हैं. जानिए राष्ट्रपति की एडीसी मेजर नव्या शेखावत को कितनी सैलरी और क्या सुविधाएं मिलेंगी.

मेजर नव्या शेखावत की सैलरी कितनी है?

भारतीय सेना में अधिकारियों का वेतन उनकी रैंक और पे-मैट्रिक्स के आधार पर तय होता है. मेजर नव्या शेखावत ‘मेजर’ के पद पर हैं. यह सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-11 के अंतर्गत आता है:

  • बेसिक सैलरी: सेना में मेजर रैंक के अधिकारी का मूल वेतन लगभग 69,700 रुपये प्रति माह से शुरू होकर पे-मैट्रिक्स के अनुसार आगे बढ़ता है.
  • अनुमानित कुल मासिक वेतन: बेसिक पे के अलावा इसमें मिलिट्री सर्विस पे (MSP) – 15,500 रुपये प्रति माह भी जुड़ता है. इसके साथ ही डियरनेस अलाउंस (DA) और अन्य भत्तों को मिलाकर मेजर की कुल शुरुआती सैलरी लगभग 1.2 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये प्रति माह या उससे अधिक तक पहुंच जाती है.
  • विशेष सैन्य भत्ते: मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति भवन में एडीसी के रूप में तैनात हैं. इसलिए उन्हें विशिष्ट सैन्य सेवा और प्रोटोकॉल से जुड़े अन्य भत्ते भी मिलते हैं.

मेजर नव्या शेखावत को क्या खास सुविधाएं मिलेंगी?

राष्ट्रपति भवन जैसे अति-विशिष्ट कैंपस में सेवा देने वाले एडीसी को सरकार की तरफ से कई शानदार सुविधाएं और अनुलाभ दिए जाते हैं. ये उनके पद की गरिमा के अनुकूल होते हैं:

  • आवास और रख-रखाव: राष्ट्रपति भवन या उसके आस-पास अधिकारियों के लिए आरक्षित उच्च श्रेणी के वीवीआईपी आवास की सुविधा मिलती है. इसमें बिजली, पानी और अन्य रखरखाव का खर्च सरकार उठाती है.
  • ऑफिशियल ट्रांसपोर्ट: राष्ट्रपति के साथ हर समय और हर ऑफिशियल दौरे पर रहने के कारण उन्हें विशेष सरकारी वाहन और सुरक्षा युक्त ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलती है.
  • चिकित्सा और स्वास्थ्य लाभ: सेना के नियमों के तहत अधिकारी और उनके आश्रितों के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल्स (MH) और देश के चुनिंदा बेहतरीन हॉस्पिटल में मुफ्त और उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा मिलती है.
  • जीवन बीमा और पेंशन: सेना के अन्य अधिकारियों की तरह ही इन्हें भी उच्च स्तर का बीमा कवर और रिटायरमेंट के बाद पेंशन और लाइफस्टाइल की बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं.

बहुत खास है मेजर नव्या शेखावत की नई जिम्मेदारी

मेजर नव्या शेखावत का राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना सिर्फ पर्सनल उपलब्धि नहीं है. यह भारतीय सशस्त्र बलों में जेंडर न्यूट्रलिटी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है. एडीसी (Aide-de-Camp) को राष्ट्रपति के साथ देश-विदेश के दौरों, उच्चस्तरीय कूटनीतिक बैठकों और राजकीय मेहमानों के स्वागत जैसे बेहद संवेदनशील प्रोटोकॉल संभालने होते हैं. एक महिला अधिकारी का इस भूमिका में आना साबित करता है कि भारतीय सेना में नेतृत्व और क्षमता को ही सबसे ऊपर रखा जाता है, न कि लिंगभेद को.

मेजर नव्या शेखावत से पहले मेजर ऋषभ सिंह संब्याल इस पद पर काबिज थे.

About the Author

दीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *