'रामायण' का पहला भक्ति गीत 'जय जय राम' रिलीज, दो पुराने गानों की सुनाई दी झलक, श्रेया घोषाण-अरिजीत ने दी आवाज

Last Updated:

रणबीर कपूर की रामायण दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है. इससे पहले मेकर्स ने इसका पहला भक्ति गीत जय जय राम रिलीज कर दिया है. जिसे श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है.

गणेश चतुर्थी मौके पर रणबीर कपूर-सई पल्लवी की ‘रामायण’ से फिल्म का पहला गीत ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है. जो भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ फिल्म की संगीतमय यात्रा की शुरुआत है. मेकर्स ने इसे ‘जय जय राम’ आरती बताया है. जिसमें सई पल्लवी के साथ रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह की आवाज में ये भक्ति गीत रिकॉर्ड किया गया है. चलिए सुनाते हैं रामायण का पहला गाना.

‘जय जय राम’ आरती के बोल श्री राम की करुणा, संरक्षण और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाते हैं, जबकि बार बार किया गया उनका आह्वान इस गीत को भक्ति का मूल भाव प्रदान करता है. बात करें गाने की तो इसे कई पॉपुलर भक्ति गीतों से जोड़कर बनाया गया है. इसकी शुरुआत भक्ति गीत ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ से होती है. वहीं आगे चलकर गाने में राम सिया राम सिया राम गीत का मेल भी देखने को मिलता है.

रामायण का पहला भक्ति गीत रिलीज
‘जय जय राम’ की बात करें तो इसे ए. आर. रहमान द्वारा संगीतबद्ध किया गया है तो डॉ. कुमार विश्वास द्वारा रचित. वहीं अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसे हिंदी सिनेमा के सुपरहिट सिंगर्स ने रामायण के गाने को आवाज दी है.

रामायण कब आ रही
रामायण इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. मेकर्स ने इसे दो पार्ट में बनाया है. कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर प्रभु राम, सई पल्लवी मां सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश लंकेश और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे.

रामायण का बजट
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा आठ बार अकादमी पुरस्कार विजेता डीएनईजी के सहयोग और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ निर्मित तथा भारत को छोड़कर विश्वभर में सोनी पिक्चर्स द्वारा वितरित, ‘रामायण भाग एक’ इस दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी चर्चा बजट की वजह से भी खूब हुई. बताया जा रहा है कि इसका लगभग 4000 करोड़ रुपये बजट है.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *