दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, 3 इटैलियन पैसेंजर्स ने नहीं ली इमिग्रेशन क्लीयरेंस, पहुंच गए म्‍यूनिख

होमताजा खबरदेश

IGIA की सुरक्षा में चूक, 3 इटैलियन ने नहीं ली IB क्लियरेंस, पहुंच गए म्‍यूनिख

Last Updated:

अमृतसर से आए तीन विदेशी पैसेंजर इमिग्रेशन प्रॉसेस पूरा किए बिना विदेश जाने में सफल हो गए. इस मामले को दिल्‍ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक के तौर पर देखा जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस मामले में एयर इंडिया को शो कॉज नोटिस जारी किया है. साथ ही, सात दिनों के भीतर अपना स्‍पष्‍टीकरण देने के लिए कहा है. क्‍या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे…

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया में चूक के मामले में एयर इंडिया को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. (एआई इमेज)

Airport News: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षा की चूक का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में तीन विदेशी पैसेंजर ब्‍यूरो ऑफ इमिग्रेशन की जांच को पूरा किए बगैर अपनी इंटरनेशलन फ्लाइट तक पहुंच गए. इतना ही नहीं, तीनों विदेशी पैसेंजर्स ने बिना किसी दिक्‍कत के अपनी हवाई सफर पूरा किया और अपने निर्धारित डेस्टिनेशल म्‍यूनिख तक पहुंच गए. इस पूरे मामले में अब एयर इंडिया सवालों के घेरे में है. लिहाजा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को शो कॉज नोटिस जारी कर पूरे मामले में स्‍पष्‍टीकरण मांगा है.

अमृतसर से दिल्ली आए, फिर सीधे म्यूनिख रवाना
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह मामला 3-4 सितंबर का है. तीनों पैसेंजर्स पहले एयर इंडिया की अमृतसर से आने वाली फ्लाइट AI-1115 से दिल्ली पहुंचे थे. अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्‍ली तक की हवाई यात्रा के लिए ‘D’ बोर्डिंग पास जारी किया गया था. साथ ही, दिल्‍ली से म्‍यूनिख जाने के लिए तीनों पैसेंजर्स के पास लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-763 का ऑनवर्ड बोर्डिंग पास भी था.

मंत्रालय के अुनसार ‘D’ बोर्डिंग पास वाले यात्रियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत इमिग्रेशन से गुजरना था. लेकिन तीनों पैसेंजर्स ने दिल्‍ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ब्‍यूरो के चेक को अनदेखा कर दिया. साथ ही, इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल (आई-टू-आई) ट्रांसफर एरिया के रास्‍ते बोर्डिंग गेट तक पहुंच गए. इसके बाद वे बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लुफ्थांसा की फ्लाइट में सवार होकर म्यूनिख रवाना हो गए.

एयर इंडिया के एसओपी पर उठे सवाल
शो कॉज नोटिस में हब एंड स्पोक ऑपरेशन से जुड़े स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर (एसओपी) के कई प्रावधानों के उल्लंघन का जिक्र किया गया है. मंत्रालय ने सवाल उठाया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अलग-अलग पहचान और निगरानी क्यों नहीं हुई. साथ ही यह भी पूछा गया है कि डोमेस्टिक सेक्‍टर से आए पैसेंजर्स को को आई-टू-आई ट्रांसफर एरिया में कैसे जाने दिया गया. साथ ही, अमृतसर से ही ऑनवर्ड इंटरनेशनल बोर्डिंग पास जारी करने की प्रक्रिया में क्या चूक हुई.

7 दिन में देना होगा जवाब
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया से 7 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. एयरलाइन से यह भी पूछा गया है कि डिपार्चर से पहले निर्धारित जांच और निगरानी प्रक्रिया क्यों फेल हुई. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर नियमों के अनुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *