एयरपोर्ट के 'सिंघम' को दिया चैलेंज, सोना ढूंढ सको तो ढूंढ लो, सच में हैरान करने वाला था खेल

होमताजा खबरDelhi

Airport के ‘सिंघम’ को चैलेंज, सोना ढूंढ सको तो ढूंढ लो, हैरान करने वाला था खेल

Last Updated:

दोहा और जेद्दा से आए दो खिलाडि़यों ने एयरपोर्ट के सिंघम को खुलेआम चुनौती दे दी कि सोना ढूंढ सको तो ढूंढ लो. इस चैलेंज ने एयरपोर्ट के तमाम अफसरों को हैरानी में डाल दिया था. वहीं, जब पूरे मामले का खुलासा हुआ, तब हर कोई यह कहने के लिए मजबूर हो गया कि खेल वाकई हैरान करने वाला था.

तस्‍करों का चैलेंज वाकई कमाल का था.

Airport News: सबको पता है कि सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद कस्‍टम सहित तमाम एजेंसियां एयरपोर्ट पर घात लगाकर बैठी हैं. सबको यह भी पता है कि कस्‍टम किसी भी कीमत में सोने को एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने देगी. बावजूद इसके, दो ऐसे शख्‍स थे, जिन्‍होंने एयरपोर्ट कस्‍टम के ‘सिंघम’ को सीधी चुनौती दे दी. उनकी चुनौती थी कि सोना लेकर आ रहे हैं, तुम ढूंढ सको तो ढूंढ लो. वहीं, जब इस पूरे मामले का पूरा खुलासा हुआ तो सभी यह करने को मजबूर हो गए कि दोनों ने गेम को वाकई शातिराना खेला था.

दरअसल, यह मामला दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है. सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 से 15 फीसदी होने के बाद कस्‍टम की ‘सिंघम’ कही जाने वाली एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) हाइपर एक्टिव हो गई थी. इसी बीच, एआईयू को भनक लगी कि दो पैडलर्स सोने की खेप लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. एआईयू को मुखबिरों ने यह भी बताया कि जब दोनों पैडलर्स के अपने साथियों ने कस्‍टम की सख्‍ती का हवाला देते हुए गोल्‍ड न जाने के लिए कहा, तो उनका जवाब था कि ऐसा इंतजाम किया है कि कुछ भी कर लें, खोज नहीं पाएंगे.

एयरपोर्ट पर एआईयू ने फैलाया अपना जाल

गोल्‍ड पैडलर्स की ये बातें एआईयू के लिए खुले चैंलेंज की तरह थीं. दोनों पैडलर्स में से एक पैडलर जेद्दा से आने वाली फ्लाइट SV-756 तो दूसरा दोहा से आने वाली फ्लाइट 6E-1308 से आईजीआई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. इधर, कस्‍टम को सोने की तस्‍करी की कोशिश के बारे में तो पता चल गया था, लेकिन उन्‍हें यह नहीं पता था कि दोनों किस फ्लाइट से आने वाले हैं. लिहाजा, एआईयू ने सेंसिटिव सेक्‍टर से आने वाली सभी फ्लाइट्स को निशाने में ले लिया. बोर्डिंग गेट से लेकर ग्रीन चैनल एआईयू ने अपना जाल बिछा दिया.

13 मई को आईजीआई पहुंचे दोनों पैडलर

जेद्दा से आने वाली फ्लाइट SV-756 कल यानी 13 मई की रात करीब दस बजे आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गई. इस फ्लाइट से कुछ घंटे पहले ही 6E-1308 भी दोहा से दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी. प्रोफाइलिंग हुनर की मदद से एआईयू ने दोनों पैसेंजर्स को पहचान तो लिया, लेकिन तलाशी में सोना कहीं नहीं मिला. दोनों पैसेंजर्स का पूरा सामान चेक कर लिया गया. डीएफएमडी और एचएचएमडी से शरीर और कपड़ों की तलाशी भी ले ली गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला. एआईयू को खाली हाथ देख दोनों पैडलर्स के चेहरे मंद-मंद मुस्‍कुराह लौट आई थी.

भाई गड़बड़ तो बोतल में ही है…

वहीं, जैसे ही एआईयू की नजर जैसे ही दोनों पैडलर्स की मंद-मंद मुस्‍कान पर पड़ी तो उन्‍हें ऐसा लगा, जैसे कह रहे हों कि हार गए ना चैलेंज. इसी बीच, एआईयू की नजर एक पानी की बोटल पर गई. दोनों पैडलर्स इस बोटल को लेकर ज्‍यादा फिक्रमंद नजर आ रहे थे. दोनों की इस हरकत को देख एआईयू को समझ में आ गया कि गड़बड़ तो बोतल में ही है. बोतल को घुमा फिरा कर देखा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला. अचानक एआईयू अफसर का ध्‍यान वोटल के वजन पर गया. अब मुस्‍कान एआईयू के अफसरों के चेहरे पर थी.

आखिरकार कस्‍टम को मिल ही गया राज

एआईयू ने बोतल को बॉटम को तोड़ दिया, जिसके भीतर से सोने की एक प्‍लेट बरामद की गई. इस प्‍लेट को कच्‍चे सोने से तैयार किया गया था. साथ ही, सोने की इस प्‍लेट पर चांदी की परत चढ़ाई गई थी. कस्‍टम के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, कस्‍टम ने पहले पैडलर के कब्‍जे से 233.5 ग्राम और दूसरे के कब्‍जे से करीब 117 ग्राम सोना बरामद किया गया है. सोने की यह मात्रा जरूर कम थी, लेकिन जिस तरह से उसे पानी की बोतल में छिपाकर कस्‍टम को चैलेंज दिया गया था, उसने वाकई एक बार कस्‍टम अधिकारियों के माथे पर भी पसीना ला दिया था.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *